देश

“यह सरकार नकली गांधी की सरकार नहीं है…”, विपक्ष पर क्यों बरस पड़े केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह?

देश शुक्रवार को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया और देश की जनता को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को भी कड़ा संदेश दिया. प्रधानमंत्री के लालकिले की प्राचीर से दिए संबोधन को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी जो बोलते हैं, वह ठोक कर बोलते हैं.

पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा,

“यह सरकार नकली गांधी की सरकार नहीं है. नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, जो बोलते हैं, वह ठोक कर बोलते हैं. उन्होंने आज ये संदेश दे दिया कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेगा. इससे सब कुछ स्पष्ट हो गया. वे कुछ छिपाकर करते नहीं हैं.”

गिरिराज सिंह ने की आरएसएस की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तारीफ करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि आरएसएस एक ऐसी संस्था है कि जब भी देश पर आपदा आती है, आगे रहती है. 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध हो या 1962 में चीन के साथ युद्ध, आरएसएस लोगों के बीच खड़ा रहा और लोगों के लिए खड़ा रहा. यह आरएसएस है. कहीं आपदा आ जाए, सूखा पड़ जाए, वहां संघ दिखाई देता है. संघ ऐसा संगठन है जहां राष्ट्रहित में चरित्र का निर्माण होता है.

ये भी पढे़ं- “आजादी के लिए हजारों लोग चढ़ गए फांसी…”, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया बड़ा संदेश

‘वोट अधिकार यात्रा’ पर बोला हमला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ को लेकर भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि यह वोट अधिकार यात्रा नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि देश की डेमोग्राफी में बदलाव आया है, उसके लिए एक मिशन बनेगा. ये लोग रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए यात्रा पर जा रहे हैं कि इन्हें वोट देने का अधिकार दो. लेकिन, बिहार की जनता ये होने नहीं देगी और इसका जवाब उन्हें देगी.

पीएम मोदी की 22 अगस्त को बिहार यात्रा पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी बिहार आते हैं, बिहार के भले के लिए कुछ करते हैं. इस बार भी वह जब बिहार आएंगे, तो बिहार का कुछ भला ही करेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago