केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर कहा है कि जब भी प्रधानमंत्री बिहार आते हैं, तो यह राज्य के विकास के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होता है. समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का शुरू से ही यह मानना रहा है कि पूर्वांचल के विकास के बिना भारत का संपूर्ण विकास संभव नहीं है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अनुसार, पूर्वांचल का अर्थ केवल एक सीमित क्षेत्र नहीं है, बल्कि इसमें नॉर्थ ईस्ट, बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड शामिल हैं. उन्होंने कहा कि बिहार इस पूरे पूर्वांचल क्षेत्र का गेटवे है और गेटवे के विकास के बिना पूर्वांचल का विकास नहीं हो सकता. गिरिराज सिंह ने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात वर्ष 2015 में ही कही थी और तब से लेकर अब तक बिहार के सड़क, शिक्षा, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में केंद्र सरकार का बड़ा योगदान रहा है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर उनके कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का एक साल का कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है, जिसमें गरीब कल्याण, ऊर्जा और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम हुए हैं.
गिरिराज सिंह के मुताबिक, शिक्षा के क्षेत्र में हर ब्लॉक में एक स्कूल के माध्यम से गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है और नीतीश कुमार के हर ब्लॉक में एक डिग्री कॉलेज के सपने को सम्राट चौधरी ने आगे बढ़ाया है. उन्होंने बेगूसराय में चार दशकों से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए दिनकर विश्वविद्यालय दिए जाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया और इसके लिए आभार व्यक्त किया.
प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में अपराध पर नकेल कसी गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: महामना की बगिया में काशी नरेश की अमिट छाप, BHU के मालवीय भवन में लगा चित्र; योगदान को किया गया याद
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के समय की जीरो टॉलरेंस नीति को वर्तमान सरकार भी आगे बढ़ा रही है, जबकि पूर्व में लालू प्रसाद यादव के शासनकाल के दौरान अपराधियों को संरक्षण मिलता था. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे और वहां दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी टिप्पणी की और आरोप लगाया कि वे विदेश की धरती पर जाकर अपने ही देश की छवि खराब कर रहे हैं.
पीएम मोदी के 21 नवंबर को बिहार पहुंचे रहे हैं. इससे पहले भाजपा ने पूरे…
कूनो नेशनल पार्क में शुक्रवार को चार स्वस्थ शावकों को जन्म हुआ. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुराने केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय की करीब 8.5 लाख किताबों को…
Karthigai Deepam Dispute: तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीपथून में दीप जलाने को…
Retired Police Officer Viral Video: उम्र के इस पड़ाव पर बिना सहारे खड़े होना भी…
UP Police Modernization: उत्तर प्रदेश पुलिस ने तकनीकी आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए IIT…