भारत-पाक फिर जंग के मुहाने पर?
Red Fort Blast After: सोमवार 10 नवंबर की शाम को भारत के दिल दिल्ली में दहलाने वाली घटना सामने आए. शाम करीब 6 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका हुआ. इसके बाद से दिल्ली पुलिस समेत तमाम एजेंसिया अलर्ट मोड पर हैं. अभी तक साफ नहीं हुआ है कि यह कोई आतंकी घटना है या महज एक एक्सीडेंट लेकिन इसे लेकर दुनियाभर के देशों में चिंता बढ़ गई है. पाकिस्तान ने अपनी वायु सेना का अलर्ट पर रखा है. वहीं ब्रिटेन ने अपने लोगों को बॉर्डर से दूरी बनाने के लिए कहा है.
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर किया था. हालांकि, सीजफायर के बाद हिंदुस्तान ने साफ किया था कि किसी भी आतंकी हमले को एक्ट ऑफ टेटर माना जाएगा. ऐसे में अगर यह घटना आतंकी साजिश निकलती है तो ज्यादा चांस हैं कि इसमें पाकिस्तान का हाथ सामने आए. अगर ऐसा होता है तो दोनों देश फिर से एक जंग के मुहाने पर पहुंच सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली धमाके के बाद इस्लामाबाद में अलर्ट जारी (Pakistan Alert After Red Fort Blast) कर दिया गया है. पाकिस्तान ने घबराहट में राजस्थान से लगी सीमा पर वायु सेना की पेट्रोलिंग शुरू करा दी है. उसकी तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने एक इमरजेंसी बैठक भी की जा रही है. वहीं पीएम शहबाज शरीफ भी NSA और DG ISI के साथ देर रात तक बैठकें की हैं.
ये भी पढ़ें: लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 9 की मौत, जांच में टेरर एंगल पर फोकस
पाकिस्तान ही नहीं दिल्ली धमाके के बाद ब्रिटेन समेत कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है. ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय (FCDO) ने धमाके के बाद भारत में यात्रा न करने की एडवाइजरी जारी की है. ब्रिटिश सरकार की ओर से अपने नागरिकों को कहा गया कि भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर के भीतर, जम्मू-कश्मीर और मणिपुर राज्य में यात्रा न करें.
बता दें दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम को 6 बजे के आसपास धमाका हुआ था. इसमें पहले सूचना आई की 11 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, कुछ घंटे के बाद गृहमंत्री अमित शाह अस्पताल पहुंचे और उन्होंने 8 मौतों की पुष्टि की थी. इसके बाद अस्पताल की ओर से आधिकारिक आंकड़ों ने 9 मौत की जानकारी दी गई है.
अमेरिकी दूतावास ने भी अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है. उसने कहा है कि लाल किले के आसपास और पर्यटकों की भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें. कहीं भी जा रहे हैं तो अलर्ट पर रहें और प्रशासन के नियमों का पालन करें. अमेरिका के अलावा फ्रांसीसी दूतावास ने भी अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. फ्रांसीसी दूतावास ने दिल्ली में मौजूद लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है. साथ ही कहा है कि भीड़ भाड़ वाले इलाके और घटनास्थल से दूर रहें.
ये भी पढ़ें: दिल्ली का रक्तरंजित इतिहास: 1985 ट्रांजिस्टर बम से 2008 सीरियल ब्लास्ट तक, 5 बड़ी घटनाओं में 150+ मौतें
ईरान के दूतावास ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट पर शोक जाहिर किया है. दूतावास ने कहा कि दिल्ली धमाके में मारे गए और घायल हुए भारतीय नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना है. हम भारत सरकार और भारतीय जनता के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हैं. मिस्र के दूतावास ने कहा कि अपनी जनता और सरकार की ओर से हम लाल किले के पास हुए विस्फोट से प्रभावित परिवारों और प्रियजनों के लिए अपनी गहरी संवेदना जाहिर करते हैं.
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…