देश

Gonda News: “क्लास के स्टूडेंट को हाथ-पैर तोड़ने की दी थी धमकी…8वीं में तीन बार फेल हुआ”, छात्रों के सामने बृजभूषण शरण सिंह ने खुद को बताया दबंग

Gonda News: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कैसरगंज से भाजपा सांसद और भारतीय कुश्‍ती संघ के पूर्व अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह छात्रों के सामने अपनी दबंगई का गुणगान गाते दिखे हैं. एक इंटर कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में हिस्सा लेते हुए बीजेपी सांसद ने अपने बारे में बोलते हुए कहा कि,” शुरुआत से ही उनका दबदबा कायम है.” उन्होंने कहा कि कक्षा 8 में वह तीन बार फेल हुए. परीक्षा के दौरान बगल में बैठे छात्र से कॉपी लिखने के लिए कहा, इस पर उसने मना कर दिया था. इसके बाद उन्होंने उसके हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दे डाली थी.

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों को सम्‍मानित करते हुए भाजपा सांसद ने छात्रों को मोटिवेट किया और कहा, “मैं कक्षा 8 में तीन बार फेल हुआ और परीक्षा के दौरान मैंने दूसरे विद्यार्थी से अपनी उत्तर पुस्तिका लिखने को कहा, लेकिन जब उसने मना कर दिया तो मैंने उसको धमकी देते हुए कहा कि, स्कूल के बाहर आपका हाथ पैर तोड़ देंगे.” बीजेपी सांसद ने खुद को दबंग बताते हुए कहा, “मैं किसी से डरता नहीं हूं, मैं शुरुआत से ही गुंडा था और दबदबा मेरा लगातार कायम है.”

ये भी पढ़ें- UP Link Expressway: यूपी में दो नए ल‍िंक एक्‍सप्रेसवे का होगा निर्माण, CM योगी ने कार्ययोजना तैयार करने के द‍िए न‍िर्देश

एक साल से बंद हैं कुश्ती की गतिविधियां

कुश्ती के सम्बंध में मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ओलंपिक में जरूर चार-पांच नहीं तो एक या दो मेडल अवश्य आएंगे. भारत की कुश्ती अब ऊपर जा चुकी है. इस परिस्थिति में भी मेडल अवश्य आएंगे. इसी के साथ कहा कि एक साल से कुश्ती की सारी गतिविधियां बंद हैं. उसके बाद भी मुझे पूर्ण विश्वास है. इसी के साथ उन्होंने महिला पहलवानों द्वारा किए गए विरोध और धरना प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि, इस दौरान जो डिस्टरबेंस किया गया उसका असर देश की कुश्ती पर पड़ा. आज भी मेरी यही मांग है जब भी राष्ट्रीय खेल घोषित हो तो कुश्ती ही हो.

27 को है सुनवाई

इस मौके पर कुश्ती संघ के चुनाव को लेकर बीजेपी सांसद ने कहा कि 27 तारीख को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. उसके बाद चुनाव होगा और हमारे प्रत्याशी संजय सिंह ही जीतेंगे कोई दूसरा नहीं जीतेगा. माता लक्ष्मी पर स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए विवादित बयान पर बीजेपी सांसद ने सपा नेता पर हमला बोला और कहा कि, अगर अखिलेश यादव ऐसे बयान का समर्थन कर रहे हैं तो उनका नुकसान होगा, क्योंकि देश की जनता देवी देवताओं का अपमान नहीं सह सकती.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 minute ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

48 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago