क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
30 इंच के युवा वोटर ने डाला वोट
MP Elections 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. 18 वर्ष की आयु से लेकर बुजुर्ग भी लंबी-लंबी कतारों में देखने को मिले. इस दौरान एक 18 साल का युवा चर्चा में आ गया. इस युवा वोटर ने मंडला विधानसभा में अपना मत डाला. यह युवा इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसकी हाइट सिर्फ 30 इंच है और वो अपना वोट डालने को लेकर काफी उत्साहित था. इस युवा वोटर का नाम कैलाश ठाकुर है. मतदान के बाद से ही कैशाल ठाकुर चर्चा में बने हुए हैं.
मतदान के दौरान मंडला विधानसभा में जब यह युवा वोटर वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचा तो कुछ लोग उसे देखकर हैरान रह गए. बाद में पता चला कि उसकी उम्र 18 साल है और उसे पहली बार वोट डालने का अवसर प्राप्त हुआ है.
इस युवा वोटर का जन्म 22 अप्रैल 2005 में हुआ था. वोट डालने को लेकर वह शुरुआत से ही उत्साहित थे. उन्होंने अपने शासकीय माध्यमिक शाला खड़ादेवरा में बड़े उत्साह के साथ मतदान किया. कैलाश ठाकुर सभी से अलग दिखते हैं क्योंकि उनकी हाइट मात्र 30 इंच है. उन्होंने केवल अभी आठंवी पास की है. कैशान अपने पहले वोट को लेकर काफी उत्साहित थे. कैलाश ने वोट डालने के बाद बताया कि वह वोट डालने के बाद उत्साहित हैं. वह काफी समय से वोट डालने का इंतजार कर रहे थे. आज उनकी यह उत्सुकता खत्म हो गई.
17 नवंबर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण और मध्यप्रदेश में मतदान संपन्न हुआ. पूरे दिन वोटिंग बूथ पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखीं गईं. लोगों ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था. शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ में दूसरे फेज में 67 फीसदी मतदान हुआ तो वहीं मध्यप्रदेश में 5 बजे तक 71.11 प्रतिशत मतदान हुआ.
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…