देश

GST दरों में कटौती, आम जनता को राहत, जानें पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने GST दरों में कटौती और सुधारों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि केंद्र और राज्यों की GST परिषद ने केंद्र सरकार के प्रस्तावों पर सहमति जताई है जिससे आम आदमी, किसान, MSME, मध्यम वर्ग, महिलाएं और युवा सभी को फायदा मिलेगा.

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि ये सुधार न सिर्फ जीवन को आसान बनाएंगे बल्कि छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के लिए कारोबार करना भी सरल होगा. उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के भाषण में उन्होंने GST में अगली पीढ़ी के सुधारों की बात की थी और अब परिषद ने 5% और 18% की नई दर संरचना को मंजूरी दे दी है जो 22 सितंबर से लागू होगी.

राजनाथ सिंह का बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भी इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे व्यापार में आसानी आएगी और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती मिलेगी. उन्होंने इसे छोटे व्यवसायों के लिए एक बड़ा सहारा बताया.

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इसे गरीब और मध्यम वर्ग के लिए राहत भरा कदम बताया. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को सरल बनाकर आम नागरिकों पर बोझ कम किया गया है जिससे जीवनयापन आसान होगा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-GST में 2 स्लैब 5% और 18% को मिली मंजूरी, 22 सितंबर से होगा लागू; जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या-कुछ बताया

पियूष गोयल ने क्या कहा?

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने इसे दिवाली का ऐतिहासिक उपहार बताया और प्रधानमंत्री मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इन सुधारों से उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, उद्योगों को नए अवसर मिलेंगे और भारत की विकास यात्रा को गति मिलेगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

3 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

33 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

35 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

35 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago