देश

Gujarat Election: आपके रावण की तरह 100 सिर हैं क्या?… खड़गे ने पीएम पर साधा निशाना, BJP ने कहा- हर गुजराती कांग्रेस को सबक सिखाए

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के अंतिम समय में सियासी पारा हाई हो गया है. राजनीतिक पार्टियों में अब आरोप-प्रत्यारोप का वॉर शुरू हो गया है. इससे पहले गुजरात में बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने दिखाई दे रही थीं, अब कांग्रेस ने भी इसमें एंट्री मार ली हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Malaika Arjun Kharge) लगातार पीएम मोदी (PM Modi)पर हमालवर है, उन्होने आज प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या उनके 100 सिर हैं ?. जो हर चुनाव में दिख जाते हैं.

वहीं इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि ने कहा, ‘पीएम मोदी को रावण कहना घोर अपमान है. इसके अलावा बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस के पुराने बयानों का हवाला देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा ?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अहमदाबाद के बेहरामपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मोदी जी प्रधानमंत्री हैं’, वो काम छोड़कर नगर निगम का चुनाव, MLA का चुनाव, MP के चुनाव में प्रचार करते रहते हैं. हर वक्त अपनी ही बात करते हैं कि आप किसी को मत देखो, मोदी को देखकर वोट दो.’ आपकी सूरत कितनी बार देखें? आपके कितने रूप हैं? क्या रावण की तरह 100 मुख हैं ?”

उन्होने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं देख रहा हूं कि पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगा जाता है, चाहे वह नगर पालिका चुनाव हो, निगम चुनाव (या विधानसभा चुनाव)…उम्मीदवार के नाम पर वोट मांगें…क्या मोदी नगर पालिका में आकर काम करेंगे? क्या वह आपकी जरूरत के समय आपकी मदद करने वाले हैं?

सियासी पारा हाई, कांग्रेस पर किया पलटवार

कांग्रेस के इस हमले के बाद बीजेपी ने जमकर पलटवार किया है. बीजेपी की तरफ से संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि जब भ्रष्टाचारी गाली देते हैं तो ये तय होता है कि हमारे प्रधानमंत्री जी कुछ अच्छा कर रहे हैं, जब टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले गाली देते हैं तो ये तय होता है कि प्रधानमंत्री जी देश को जोड़ रहे हैं.

उन्होंने कहा, “प्रत्येक गुजराती से हम ये अपील करते हैं कि जिस कांग्रेस नेता ने गुजरात के बेटे के खिलाफ, गुजरात के सम्मान के खिलाफ, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है, गुजरात उनको सबक सिखाए. आपको लोकतांत्रिक तरीके से इसका बदला लेना है.” गुजरात चुनाव में अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बनाम पीएम मोदी होती हुई नजर आ रही है. कांग्रेस अब तक गुजरात में साइलेंट दिखाई दे रही थी. लेकिन आखिरी वक्त पर कांग्रेस सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए निशाना साध रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago