गुजरात के जामनगर जिले के बाहरी इलाके में बुधवार देर रात एक फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा कालावड रोड पर सुवरदा गांव के पास हुआ. टकराने के बाद विमान में आग लग गई और उसके टुकड़े इधर-उधर बिखर गए. घटना के बाद मौके पर धुएं का गुबार देखा गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि विमान में कितने पायलट सवार थे और वह कौन सा फाइटर प्लेन था.
इससे पहले, 7 मार्च को हरियाणा के पंचकूला में भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट तकनीकी खराबी के चलते क्रैश हो गया था. यह जेट अंबाला एयरबेस से ट्रेनिंग उड़ान के लिए रवाना हुआ था. हालांकि, पायलट समय रहते पैराशूट के जरिए सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा था.
इसी दिन पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में भी एक हादसा हुआ था, जहां वायुसेना का रूसी मूल का एएन-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Poonam Gupta, वर्ल्ड बैंक में नौकरी करने के बाद बनीं RBI की डिप्टी गर्वनर
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…