सिद्धार्थ दोशी अपनी कार के साथ (फोटो- IANS)
G-20 Summit India: गुजरात के एक व्यक्ति सिद्धार्थ दोशी ने जी-20 के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपनी जगुआर कार को जी-20 की थीम्स वाली फिल्म्स से सजाया है. उसके अलावा सिद्धार्थ दोशी भारत द्वारा जी-20 समूह की मेजबानी करना सभी देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है. इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जी-20 की थीम्स से सजी अपनी जगुआर कार को सूरत से दिल्ली तक चलाकर लाए हैं.
गौरतलब है कि भारत ने 1 दिसंबर, 2022 को इंडोनेशिया से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की और इस वर्ष देश में पहली बार जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन आयोजित होगा. गुजरात के एक व्यक्ति सिद्धार्थ दोशी ने इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपनी जगुआर कार को भारत की जी20 प्रेसीडेंसी-थीम वाली फिल्मों से सजाया है.
दोशी ने कहा कि भारत द्वारा जी20 समूह की मेजबानी करना सभी देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है. सिद्धार्थ जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बड़े प्रशंसक भी है. दोशी जी-20 के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए गुजरात के सूरत से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक जी 20 प्रेसिडेंसी थीम्स फिल्मों से सजी जगुआर कार चला कर लाए हैं.
दोशी ने कहा कि यह हमारे और भारत के लिए गर्व का क्षण है कि भारत इस साल जी-20 की मेजबानी कर रहा है, मेरी कार के माध्यम से मेरा सरल संदेश है कि लोग देश के महत्व को जानते हैं.
ये भी पढ़ें: Budget 2023: क्यों मनाई जाती है हलवा सेरेमनी ? बजट सत्र से पहले वित्त मंत्रालय में पूरी हुई यह रस्म
बता दें कि इससे पहले उन्होंने अपनी इसी कार को आजादी के 75वें साल ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की थीम पर सजाया था. दोशी ने बताया कि पिछले साल हमने आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव में अपनी कार को सजाया था, इस बार हमने जागरूकता संदेश के लिए अपनी कार को जी20 रंगों में लपेटा है और हमें लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…
Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…
Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…
Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…