दुनिया

भारत के न्योते पर हिना रब्बानी खार ने दिखाए तेवर, कहा- दोनों देशों के बीच पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं

India Pakistan Talks: भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय वार्ता को लेकर जारी गहमागहमी के बीच पाकिस्तान की मंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा है कि दोनों देशों के बीच पर्दे के पीछे कोई कूटनीति नहीं चल रही है. पाकिस्तान सीनेट को सूचित करते हुए हिना रब्बानी ने कहा कि इस समय पाकिस्तान और भारत के बीच पर्दे के पीछे कोई कूटनीति नहीं चल रही है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार ने सदन को बताया कि मौजूदा सरकार के सत्ता में आने के बाद से दोनों देशों के बीच पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं हुई है.

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, हिना रब्बानी खार ने तेवर दिखाते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध भारत के उकसावे वाले कई कदमों की वजह से बिगड़े हैं. हिना रब्बानी खार ने कहा कि नई दिल्ली के नकारात्मक रवैये के बावजूद इस्लामाबाद शांति के रास्ते पर चलता रहेगा और नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ है.

हिना ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को पूर्ण धार्मिक सुरक्षा प्राप्त है, लेकिन भारत में अल्पसंख्यकों के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर के खुलने को एक सकारात्मक मिसाल बताते हुए कहा कि ऐसी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जाना चाहिए.

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में आमंत्रित किए जाने के बाद आई प्रतिक्रिया

मंत्री की यह टिप्पणी भारत द्वारा पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अट्टा बंदियाल और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में आमंत्रित किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है. बैठक में रूस और चीन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के मुख्य न्यायाधीशों की बैठक मार्च में निर्धारित है, जबकि विदेश मंत्री मई में गोवा में बैठक करेंगे.

ये भी पढ़ें: Budget 2023: क्यों मनाई जाती है हलवा सेरेमनी ? बजट सत्र से पहले वित्त मंत्रालय में पूरी हुई यह रस्म 

हालांकि, मई में प्रमुख क्षेत्रीय मंच की बैठक में भाग लेने के लिए भारतीय निमंत्रण का जवाब देने की पाकिस्तान को कोई जल्दी नहीं है, क्योंकि अधिकारियों ने नई दिल्ली के निमंत्रण को ‘नियमित अभ्यास’ करार दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

3 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

4 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

20 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

49 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

57 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago