देश

Gujarat: नई विधानसभा में 40 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले, 151 करोड़पति- ADR की रिपोर्ट में दावा

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है. बीजेपी के 156 उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है. जिसके बाद गुजरात में भूपेंद्र पटेल को फिर से मुख्यमंत्री बनाया गया है. भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में उनके अलावा, 16 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें 9 कैबिनेट मंत्री, दो स्वतंत्र प्रभार और 6 राज्यमंत्री हैं. गुजरात में नई विधानसभा है. कुछ पुराने विधायक है तो ज्यादातर इस बार नए नेताओं को विधायक बनने का मौका मिला है.

गुजरात में नयी सरकार बनने के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की नए विधायकों को लेकर एक नई रिपोर्ट जारी की है. जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है. ADR की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कई विधायकों ने अपने आपराधिक, वित्तीय और अन्य रिकॉर्ड का विवरण दिया गया है.

ADR की नई सूची में 40 विधायक अपराधी

ADR की नई रिपोर्ट में नया डाटा पेश किया है. इसमें नई विधानसभा में 22 फीसदी मतलब की 40 विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. हालांकि ये 2017 की विधानसभा के 47 विधायकों ने अपने आपराधिक मामले घोषित किए थे. बता दें कि इन 40 विधायकों में से 29 विधायकों ऐसे हैं जिन पर गंभीर अपराधिक मामले दर्ज है. जो गैर-जमानती हैं और जिनमें अधिकतम पांच या उससे ज्यादा सालों की सजा का प्रावधान है. इन सभी अपराधों में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, मारपीट, हत्या और बलात्कार से जुड़े मामले शामिल होते है.

ये भी पढ़ें- Bihar: जहरीली शराब से मौत पर विधानसभा में हंगामा, तमतमाए नीतीश कुमार ने BJP विधायकों को कहा- तुम लोग शराब बिकवा रहे हो, शराबी हो

बीजेपी 26 और कांग्रेस के 9 विधायकों ने किए अपराधिक मामले घोषित

ADR की रिपोर्ट में 3 विधायकों पर हत्या की कोशिश के मामले दर्ज है. जबकि विधायक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला घोषित किया है. बीजेपी के 156 विधायकों में से 26 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज है तो वहीं कांग्रेस के 17 विधायकों में से 9 विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए है. बीजेपी के 20 विधायकों ने अपने ऊपर गंभीर अपराध के मामले घोषित किए तो वहीं कांग्रेस के 4 विधायकों ने अपने ऊपर गंभीर अपराध घोषित किए है.

इस बार के चुनाव में 182 विधायकों में से 151 विधायक करोड़पति है जो 2017 की विधानसभा में 141 विधायक करोड़पति थे. इनके अलावा सपा के कांधलभाई जडेजा ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

26 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

38 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

52 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 hour ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago