देश

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

Gurugram Uber Fake Fare Dispute: साइबर सिटी गुरुग्राम से ऐप बेस्ड कैब में महिला सुरक्षा और मनमाने किराये से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली एयरपोर्ट से कैब लेकर गुरुग्राम स्थित अपने घर लौट रही एक महिला के साथ Uber कैब ड्राइवर ने न सिर्फ फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर दोगुने से भी ज्यादा पैसे मांगे, बल्कि मना करने पर बदसलूकी की, हाथ पकड़ा और जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित महिला द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर आपबीती साझा किए जाने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी ड्राइवर को दबोच लिया.

क्या था पूरा मामला?

घटना के मुताबिक, महिला दिल्ली एयरपोर्ट से उबर कैब के जरिए अपने घर आ रही थी. यात्रा शुरू होने से पहले ऐप पर किराया ₹625 दिख रहा था और महिला ने इसका भुगतान भी कर दिया था. लेकिन जैसे ही राइड खत्म हुई, ड्राइवर ने Rapido ऐप का एक फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर ₹1,479 मांगे.

जब महिला ने यह कहते हुए अतिरिक्त पैसे देने से साफ मना कर दिया कि यह स्क्रीनशॉट किसी दूसरे ऐप का है, तो ड्राइवर आपा खो बैठा. उसने महिला का सामान निकालने से रोकने के लिए कैब का आगे का शीशा बंद कर दिया और महिला का हाथ तक पकड़ लिया. इतना ही नहीं, आरोपी उसका पीछा करते हुए उसके घर के दरवाजे तक पहुंच गया और जान से मारने की धमकी दी.

फर्जी नाम से चला रहा था अकाउंट

घटना के बाद महिला ने सोशल मीडिया पर पूरी आपबीती लिखी. पोस्ट वायरल होते ही गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई. पालम विहार थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की संयुक्त टीम ने तकनीकी मदद से आरोपी का सुराग लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की पहचान 26 वर्षीय यासिर के रूप में हुई है, जो नूंह जिले के घासेड़ा गांव का रहने वाला है. जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ कि आरोपी ने उबर पर ‘जमील जाहिद खान’ के नाम से फर्जी अकाउंट बना रखा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

6 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

10 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

20 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

31 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

52 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

53 minutes ago