Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां सड़क किनारे पेशाब करने से रोकने पर एक युवक न केवल गाली-गलौज पर उतर आया बल्कि कार से बंदूक निकालकर स्थानीय फेरीवालों को धमका दिया. घटना बुधवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी कार रोककर सड़क किनारे पेशाब करने लगा. वहीं पर ठेला लगाकर बैठे कुछ परिवारों ने इसका विरोध किया और नाराजगी जताई कि उनके ठेले के पास इस तरह की हरकत ठीक नहीं है. इसी बात पर युवक और ठेलेवालों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.
विवाद बढ़ते ही युवक ने न सिर्फ अपशब्द कहे बल्कि ठेले वाले परिवार की महिला से बदतमीज़ी की. उसने कार से बाहर निकलकर कहा कि ‘बेटी को रात में बाहर क्यों निकालते हो, उसे घर में रखो.’ यह टिप्पणी सुनकर वहां मौजूद लोग भड़क उठे. इसके बाद युवक ने कार से बंदूक निकालकर पूरे परिवार को धमकाना शुरू कर दिया.
घटना का एक हिस्सा राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद ग्वालियर पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया. पुलिस ने उसकी कार और वाहन नंबर की पहचान कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है.
गौरतलब है कि ग्वालियर सहित कई शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर पेशाब और गंदगी फैलाने को लेकर नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है. इसके बावजूद लोग सड़क किनारे इस तरह की हरकतें करने से बाज नहीं आते.
ये भी पढ़ें: तिहाड़ से क्यों नहीं हटेगी अफजल गुरु और मकबूल भट्ट की कब्र? जानें हाईकोर्ट का तर्क
-भारत एक्सप्रेस
बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…
Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…
Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…
2025 के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NIA की मांग स्वीकार…
Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…
पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) लोन किसी रेहड़ी-पटरी वाले के रोजमर्रा के व्यापार को कैसे सहारा…