देश

Hamirpur: पुलिस भर्ती की परीक्षा देने बाइक से जा रहे भाई-बहन को डंपर ने मारी टक्कर, युवती की दर्दनाक मौत

UP Police Constable Exam: उत्तर प्रदेश में आज यूपी पुलिस कांटेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. सुबह 10 बजे से पहली पाली का आयोजन किया गया था तो वहीं परीक्षा केंद्रों पर दो घंटे पहले ही परीक्षार्थी पहुंच गए थे. इसी बीच यूपी के हमीरपुर (Hamirpur) जिले से खबर सामने आ रही है कि, यहां बाइक से परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे बहन की मौके पर ही मौत हो गई है. इस घटना के बाद से ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक हादसा जिले के मौदहा कोतवाली कस्बे में हुआ है. भैंसता गांव की रहने वाली 18 साल की गुड़िया यादव आज सुबह अपने भाई कौशल के पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के लिए बाइक से जा रही थी. बताया जा रहा है कि दोनों परीक्षा केंद्र पहुंचने ही वाले थे कि इससे पहले पड़ने वाले तहसील रोड पर डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई और भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया. सड़क दुर्घटना को देखते हुए आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

ये भी पढ़ें-Bareilly: तीन तलाक, हलाला…पार हुई दर्द की सीमा तो नसीमा ने अपना लिया हिंदू धर्म, थाम लिया मनोज का हाथ

इस पर पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां गुड़िया को मृत घोषित कर दिया गया तो वहीं मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कौशल यादव का इलाज चल रहा है. पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए गुड़िया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद से ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है. घटना को लेकर मौदहा सीओ ने बताया कि, दोनों भाई बहन विद्या मंदिर हमीरपुर में पुलिस की प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है. फिलहाल मामला दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है. उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. आरोपी की तलाश में पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

4 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

4 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

5 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

5 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

5 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

6 hours ago