देश

रिश्वत मामले में नाम, गनमैन की गिरफ्तारी और…, क्यों IPS पूरन कुमार ने की आत्महत्या, 9 पेज के सुसाइड नोट में क्या मिला?

IPS Puran Kumar Suicide Case: हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या की गुत्थी उलझती जा रही है. 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार की 29 सितंबर को पोस्टिंग रोहतक पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में IG के तौर पर हुई थी. इससे पहले वो रोहतक रेंज के आईजी के पद पर थे. हादसे के वक्त उनकी IAS पत्नी अमनीत पी सीएम नायब सिंह सैनी के साथ जापान के दौरे पर हैं. अब हरियाणा के सीनियर IPS पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है.

पहले सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं कि IPS की आत्महत्या से पहले क्या-क्या हुआ.

सोमवार को रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में एक FIR दर्ज हुई. यह FIR IPS पूरन कुमार के साथ अटैच गनमैन सुशील के खिलाफ थी. जिसमें एक रोहतक के एक शराब कारोबारी पवन बंसल ने सुशील पर हर महीने ढाई लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था.

कारोबारी ने बना लिया वीडियो

इस मामले में कारोबारी ने सुशील कुमार के द्वारा पैसा मांगने और पैसा लेते समय का आडियो और वीडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपा था. जिस मामले में पुलिस ने सुशील कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की पूछताछ में कांस्टेबल ने आईजी का नाम लिया

हेड कांस्टेबल सुशील कुमार से पूछताछ को लेकर रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि, सुशील ने इस मामले में IPS पूरन का नाम लिया था. इस मामले में जब सुशील को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए ले जाया गया, तब इसी दौरान चंडीगढ़ में मौजूद पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस को इस मामले में घटनास्थल से 9 पेज का एक सुसाइड नोट और एक वसीयत मिली है. पुलिस इस मामले में सुसाइड नोट और वसीयत के नाम पर जांच आगे बढ़ा रही है.

कैसे IPS ने की आत्महत्या?

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि दोपहर करीब 1 बजे IPS पूरन कुमार ने अपने गनमैन से मांग करते हैं कि उन्हें किसी काम को लेकर सरकारी पिस्तौल दो. जिसपर गनमैन IPS को पिस्तौल दे देता है. वो पिस्तौल लेकर अपने साउंडप्रूफ बेसमेंट में चले जाते हैं. वहां कुर्सी पर बैठकर खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर लेते हैं. बेसमेंट साउंडप्रूफ होने के चलते किसी को गोली चलने की आवाज नहीं आती है.

करीब एक घंटे के बाद जब उनकी बेटी किसी काम से बेसमेंट में जाती है तो पिता को खून से लथपथ पाती है. जिसके बाद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचते हैं और पुलिस को सूचना दी जाती है.

पूरन कुमार ने कारोबारी को बुलाया था आईजी ऑफिस

रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया के अनुसार रोहतक रेंज के आईपीएस पूरन कुमार, रोहतक रेंज के आईजी रहते शराब ठेकेदार को अपने ऑफिस में बुलाया था. शराब कारोबार के बारे में जानकारी लेने के बाद उन्होंने कारोबारी से कहा था कि कोई भी दिक्कत हो तो हेड कांस्टेबल सुशील कुमार से बात कर लें.

इसके बाद सुशील कुमार हर रोज शराब ठेकेदार और उसके पार्टनर को फोन कर पैसे मांगने लगता है. शराब कारोबारी के अनुसार सुशील हर महीने ढाई लाख रुपये की मांग करने लगता है और यह पैसे वो आईपीएस पूरन कुमार के नाम से मांगता था.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे एशिया के सबसे बड़े टेक इवेंट आईएमसी के 9वें संस्करण का उद्घाटन

रोहतक रेंज आईजी पूरन कुमार का रोहतक आईजी के पद से ट्रांसफर होने के बाद भी सुशील लगातार शराब कारोबारी को फोन करता रहा. जब इस मामले में कारोबारी ने आडियो और वीडियो बनाकर केस कर दिया. तब जाकर इस मामले का भेद खुला.

पुलिस ने सुशील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल मामले में आगे की तफ्तीश जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

21 minutes ago

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

36 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

44 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

46 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

48 minutes ago