देश

Himachal Pradesh: सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर लेंगे हिमाचल प्रदेश के सीएम पद की शपथ, राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद

Himachal Pradesh CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार, दोपहर 1.30 बजे हिमाचल प्रदेश के सीएम के तौर पर शपथ लेंगे. शनिवार को शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगी. इसके अलावा मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश के उपमुख्यमंत्री होंगे. सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री भी रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी शामिल होंगी. सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह शिमला में होगा.

शपथ ग्रहण से पहले मीडिया से बात करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा,”मेरा दायित्व है कि जो प्रदेश में पार्टी को आगे लेकर चलती हैं,जो हमारी प्रदेश अध्यक्ष हैं उनके पास जाना और उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करना,यह पहला आमंत्रण है जो हम दे रहे हैं.” शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने कहा, “मैं हिमाचल की जनता का धन्यवाद करती हूं, हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है. हम जिस तरह उनके साथ पहले थे आगे भी रहेंगे.”

ये भी पढ़ें: Sukhvinder Singh Sukhu: कभी शिमला की गलियों में दूध बेचते थे सुखविंदर सिंह सुक्खू, पिता थे हिमाचल परिवहन निगम में बस ड्राइवर

वहीं, कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है. आज शपथ ग्रहण में कई शीर्ष नेतृत्व शामिल होंगे. कांग्रेस पार्टी एक थी एक है और एक रहेगी. जो भी शीर्ष नेतृत्व का निर्णय है वह हमारे लिए स्वीकार्य है.

सुखविंदर सिंह सुक्खू की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि एक साधारण परिवार का बेटा हमारा सीएम होगा. एक उत्साही अभियान का नेतृत्व करने के लिए सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद.

8 दिसंबर को विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला, 68 सदस्यीय सदन में 34 के आधे-अधूरे निशान से छह अधिक 40 सीटें जीतीं, जबकि निवर्तमान भाजपा 25 पर सिमट गई.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago