देश

Pathan Controversy: ‘शाहरुख खान की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा’- पठान विवाद के बीच अयोध्या के संत की धमकी

Shahrukh Khan: शाहरुख खान की नई फिल्म ‘पठान’ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार पठान मूवी को लेकर विवादित बयान सामने आ रहे हैं. अब इसके विरोध में अयोध्या के साधु संत भी आ गए हैं. अयोध्या के संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है. संत ने कहा कि, “मैं ढूंढ रहा हूं, जिस दिन शाहरुख खान मिल गया उस जिहादी को जिंदा जला दूंगा.”

दरअसल, जगत गुरु परमहंस आचार्य (Jagadguru Paramhans Acharya) ने कहा कि फिल्म पठान में भगवा का अपमान किया गया है. यह एक सोची-समझी रणनीति के तहत लगातार हिंदुओं की भावना को आहत करने के लिए लोगों ने धंधा बना लिया है. यह फिल्म जिहाद है और रणनीति तैयार करके किया जाता है, इसलिए आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है.

‘शाहरुख का पोस्टर जलाकर किया विरोध’

जगत गुरु परमहंस ने कहा कि उस जिहादी को जिंदा जला दूंगा और जलाने के पहले उसकी चमड़ी उधेड़ करके उसको दिखाऊंगा कि अगर तुम्हें भगवा से नफरत है तो तुम्हारी धमनियों में बहने वाला रक्त यह क्यों तुम्हारी धमनियों में बहार है. इसका रंग भी तो भगवा है भगवा के बिना किसी का अस्तित्व नहीं हो सकता. भगवान सूर्य का रंग है, अग्नि का रंग है, भगवा शांति का प्रतीक है और सभी सनातन धर्म के मानने वाले आन बान शान है. भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

‘हमारे आदमी मुंबई में लगे हुए हैं’

जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा हमारे आदमी मुंबई में लगे हुए हैं. जिस दिन शाहरुख खान मिला उसको मैं जिंदा जला दूंगा. अगर हमसे पहले शाहरुख खान को किसी हिंदू शेर ने जला दिया तो उसका मुकदमा मैं स्वयं लडूंगा और उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी अगर सनातन का अपमान करेगा तो पलटवार होगा. शाहरुख खान का मजहब तो इस्लाम है. आज तक उन्होंने अपने मजहब पर ना तो कोई वेब सीरीज और ना कोई फिल्म बनाई है. मैं चैलेंज करता हूं हलाला पर बनाकर दिखा दें, तीन तलाक पर बनाकर दिखा दें, पैगंबर मुहम्मद की जीवनी पर बना कर दिखा दें, पता नहीं 5 मिनट के अंदर कितने टुकड़े होंगे कोई गिन नहीं पाएगा.

ये भी पढ़ें- Shivpal Yadav: सपा में अपनी जिम्मेदारी पर पहली बार खुलकर बोले शिवपाल यादव, बताया क्या है उनका अंतिम फैसला

‘जिहादी राक्षसों का वध हम लोग भी शुरू करेंगे’

आचार्य ने कहा कि इनको पता है कि हिंदू मानवतावादी है इसलिए उनका मजाक उड़ाओ और पैसा कमाओ. इसलिए हम सब का सम्मान करते हैं, लेकिन जो सनातन की आस्था का मजाक बनाएगा और अपमान करेगा उस पर पलटवार होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे प्रभु श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, भगवान शंकर और श्री बजरंगबली हनुमान ने भी राक्षसों का वध किया है और इन जिहादी राक्षसों का वध हम लोग भी अब शुरू करेंगे.

बता दें कि पठान फिल्म में एक ‘बेशर्म रंग’ का गाना लांच किया था. जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की ‘मोनोकिनी’ पहनी हुई थी. जिसको लेकर यह विवाद जारी है हिंदू संगठनों का कहना है कि फिल्म में भगवा राम को बेशर्म बताया गया है जिसके चलते हम फिल्म का विरोध कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पटियाला में वर्दी की आड़ में कपल्स से वसूली का आरोप! 2 थानेदार गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं 90 वीडियो

Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…

11 minutes ago

करोड़ो की खरीद में AI ने पकड़ी ऐसी धांधली! कचरा गाड़ी 6 लाख की, फिनाइल 33 हजार का; वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस…

14 minutes ago

43 साल पुराने गैंगरेप केस में 3 आरोपी बरी, पीड़िता की गवाही पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…

16 minutes ago

‘मां ठीक हो गई..’, महादेव ने मोनू की सुनी, अब 8000KM की दौड़ पर निकला बिहार का लाल

बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…

19 minutes ago

‘आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे’, रामपुर जेल में अखिलेश यादव और आजम खान के बीच क्या हुई बातचीत?

Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…

20 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और उनके पोलिश समकक्ष ने यूएनएससी में सूचीबद्ध आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…

28 minutes ago