देश

जापान को पछाड़कर भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश, नीति आयोग ने कहा- अगले तीन सालो में…

India Become 4th Largest Economy of The World: भारत वैश्विक पटल पर एक के बाद एक, अपनी उपलब्धियों से छा रहा है. अब भारत ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है. शनिवार को हुई नीति आयोग की बैठक में सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि भारत जापान को पछाड़ कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (4th Largest Economy ) वाला देश बन गया है.

भारत बना 4th Largest Economy वाला देश

नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक के बाद आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा, ग्लोबल और इकोनॉमिक माहौल पूरी तरह से भारत के पक्ष में बना हुआ है, जब मैं ये बता रहा हूं, तब भारत जापान को पीछे कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (4th Largest Economy ) बन चुका है. भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी वाला देश बन गया है.”

अगले तीन साल में तीसरे नंबर पर होगा भारत

सीईओ सुब्रह्मण्यम ने IMF की ओर से जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि अब भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ी हो गई है. भारत ने इस लक्ष्य को हासिल कर एक इतिहास रच दिया है. अब भारत से आगे सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी की इकोनॉमी है. उन्होंने आगे कहा कि अगर हम अपनी नीतियों और योजनाओं पर अडिग रहते हैं, तो आने वाले ढाई से तीन साल में जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज देश से करेंगे मन की बात, प्रसारित होगा 122वां एपिसोड

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

14 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

16 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

26 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

27 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

35 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

36 minutes ago