वैश्विक स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा संकट के बावजूद भारत में आम जनता को राहत मिली हुई है. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज भी अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे सस्ती दरों पर ईंधन मुहैया करा रहा है. अपने आवास पर देश भर के एलपीजी वितरकों के साथ एक अहम बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उछाल का सीधा बोझ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर न पड़े.
केंद्रीय मंत्री ने आंकड़ों के जरिए समझाया कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बढ़ी हुई कीमतों का पूरा असर भारतीय उपभोक्ताओं पर डाला जाता, तो देश में डीजल 54 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 19 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो सकता था. इसी तरह घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 495 रुपये तक का भारी इजाफा हो सकता था, जिससे करोड़ों घरों का बजट पूरी तरह बिगड़ जाता.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की स्पष्ट नीति के तहत सरकार और सरकारी तेल कंपनियों ने यह घाटा खुद झेला, ताकि आम आदमी सुरक्षित रहे. इसी का नतीजा है कि संभावित भारी बढ़ोतरी के मुकाबले डीजल और पेट्रोल में मात्र 7-7 रुपये प्रति लीटर, एलपीजी सिलेंडर में 89 रुपये और एलएनजी में 25 रुपये की जगह केवल 10 रुपये की ही मामूली वृद्धि हुई.
हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी वितरकों को देश के ऊर्जा नेटवर्क की असली रीढ़ बताते हुए कहा कि उन्हीं की बदौलत हर घर की रसोई बिना किसी रुकावट के चल रही है. उन्होंने बताया कि साल 2014 में देश में करीब 13 करोड़ एलपीजी कनेक्शन थे, जो आज बढ़कर 32 करोड़ के पार पहुंच चुके हैं. इनमें से 10 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को दिए गए हैं. कठिन वैश्विक हालातों के बीच भी देश में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है.
यह भी पढ़ें: विलय पर विराम! अजित पवार के निधन के बाद खत्म हुई विलय की बात, सुप्रिया सुले ने साफ किया रुख
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Mawana saree showroom fire CCTV minor arrested: मेरठ के मवाना में कृष्णा साड़ी शोरूम…
पापांकुशा एकादशी हमें सिखाती है कि अतीत की गलतियों के बावजूद सच्चे पश्चाताप और आत्मसंयम…
2001 में हाथ मिलाने से लेकर 2013 में कड़वाहट भरी विदाई तक, जानिए कैसे सहारा…
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर…
देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु के चार महीने की योगनिद्रा से जागने और चातुर्मास के समापन…
सहाराश्री सुब्रत रॉय के जीवन और विरासत की कहानी: जानिए कैसे गोरखपुर के एक छोटे…