देश

US Tariff भारत के टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए अवसर, नए बाजार तलाशने के लिए 40 देशों पर फोकस कर रही मोदी सरकार

India Textile Exports: केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि यूएस टैरिफ भारत के टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए निर्यात बास्केट में विविधता अवसर लाने आ अवसर है.सरकार नए बाजार तलाशने के लिए 40 देशों पर फोकस कर रही है.

मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने बड़े और छोटे दोनों प्रकार के टेक्सटाइल क्षेत्र के निर्यातकों के साथ बातचीत की है और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लिए गए निर्णयों पर भरोसा जताया है.

अमेरिका को 10-12 अरब डॉलर का निर्यात

उन्होंने टैरिफ पर बोलते हुए कहा कि दुनिया का टैक्सटाइल बाजार 800 अरब डॉलर का है.हमारा निर्यात 36 अरब डॉलर का है.अभी हम 40 ऐसे देशों पर फोकस कर रहे हैं, जिनका बाजार 600 अरब डॉलर का है.इसके साथ, सरकार उन 15 देशों पर भी फोकस कर रही हैं, जिनके साथ हमारा एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) है.

उन्होंने आगे कहा कि टैरिफ एक ट्रांजिशन फेस लेकर आया है.इससे कुछ महीने परेशानी हो सकती है, लेकिन यह एक बड़ा अवसर भी लेकर आया है.

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत का अमेरिका को टेक्सटाइल निर्यात 10-12 अरब डॉलर है.इसमें से करीब 70 प्रतिशत हम निर्यात कर चुके हैं.सरकार इंडस्ट्री को राहत पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है.

मध्य पूर्व, यूरोप, लैटिन अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में बढ़ा भारत का निर्यात

भारत पिछले कुछ वर्षों में मध्य पूर्व, यूरोप, लैटिन अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में निर्यात के जरिए अपनी एक्सपोर्ट बास्केट में विविधता लाने में सफल रहा है.इससे देश को अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को भी कम करने में सफलता मिली है।

यूरोपियन टाइम्स के एक आर्टिकल के अनुसार, हालांकि, भारत के लिए यूएसए सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बना हुआ है, लेकिन पिछले तीन वित्तीय वर्षों में अमेरिका को भेजी जाने वाली अधिकांश प्रमुख वस्तुएं विश्व भर के 15 से अधिक अन्य प्रमुख बाजारों में भी निर्यात की गई हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का हिमाचल दौरा महत्वपूर्ण, आपदा प्रभावित लोगों के लिए बड़ी राहत- जयराम ठाकुर

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दोस्त की बीवी पर आया दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक; हाईटेंशन टावर पर चढ़ मचाया बवाल

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…

8 hours ago

गलफ्रेंड से मिलने पहुंचा कपड़ा व्यापारी, कमरे में पहुंचने पर ऐसा क्या हुआ कि देने पड़े 70 हजार?

बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…

8 hours ago

अंडमान को ₹62.29 करोड़ की सौगात: दिगलीपुर में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने रखी पॉलिटेक्निक की नींव

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…

9 hours ago

तीन शादियां, 16 लाख की ठगी और चौथे से शादी की तैयारी; कानपुर की दुल्हन का भंडाफोड़

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…

10 hours ago