देश

जो भी पाकिस्तानी नागरिक वीजा लेकर भारत आएगा, वो यहां से वापस भगा दिया जाएगा: केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर

पश्चिम बंगाल के बनगांव पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने दावा किया कि जो भी पाकिस्तानी नागरिक वीजा लेकर भारत आएगा वो यहां से भगा दिया जाएगा.

रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हम सभी लोगों ने ऑल पार्टी मीटिंग की. आतंकवादियों पर कार्रवाई के लिए देश की पूरी जनता एक साथ है और एक साथ मिलकर हम लोग पाकिस्तान के साथ लड़ेंगे. पाकिस्तानी नागरिक जो भी भारत वीजा पर आए, उन्हें भारत से भगाया जाएगा.

उन्होंने कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर दी सफाई पर कहा, ” यही होना चाहिए था. क्योंकि किसी व्यक्ति के निजी सिद्धांतों को निर्णयों के लिए एकमात्र इनपुट नहीं माना जा सकता है, इसलिए सरकारें व्यक्तिगत मान्यताओं पर नहीं चलती हैं. सरकार बैठकों के माध्यम से अपने स्वतंत्र निर्णय लेती है और उसके अनुसार नीतियां और प्रक्रियाएं बनाती है. मेरा मानना है कि सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सही किया है कि वह ऐसे मामलों में कोई व्यक्तिगत राय न दें.”

सर्जिकल स्ट्राइक पर खड़े किए सवाल

बता दें कि कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए और उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे. उन्होंने मीडिया के सामने कहा, “हमारे देश में आकर कोई बम गिरे, पता नहीं चलेगा. कहते हैं पाकिस्तान में हमने सर्जिकल स्ट्राइक की थी. कुछ नहीं हुआ, कहीं नहीं दिखा सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को नहीं पता चला.”

जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या आप सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं तो चन्नी ने जवाब में कहा कि “मैंने तो हमेशा सबूत मांगे हैं.” चन्नी के इस बयान के बाद भाजपा उन पर हमलावर हुई. भाजपा ने इस बयान को कांग्रेस की मानसिकता करार दिया था. हालांकि, जब विवाद बढ़ा तो चन्नी ने सफाई भी पेश कर दी.

चन्नी ने पहले कहा था कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है और इसके बाद कहा कि वह भारत सरकार के साथ हर उस फैसले के साथ खड़े हैं, जिसमें आतंकवादियों के खिलाफ लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: भारतीय सेना को मिली रूसी मूल की इग्ला-एस कंधे से दागी जाने वाली हवाई रक्षा मिसाइलों की नई खेप

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

3 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

3 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

20 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

34 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

57 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago