देश

Shubhanshu Shukla की आईएसएस से वापसी का काउंटडाउन शुरू, सावन के पहले सोमवार को परिवार ने की विशेष शिव पूजा

भारतीय अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla के परिवार में चंद्रयान मिशन की सफलता को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल है. शुभांशु 15 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से भारत लौटेंगे.

उनके पिता शंभु दयाल शुक्ला, मां आशा शुक्ला और बहन शुचि मिश्रा ने इस उपलब्धि पर सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर शुभांशु की सकुशल वापसी की प्रार्थना की.

शंभु दयाल शुक्ला (शुभांशु शुक्ला के पिता) ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आज सावन का पहला सोमवार था. हमने मंदिर में जाकर भगवान शिव का अभिषेक किया और घर पर भी पूजा की. भोलेनाथ की कृपा से यह मिशन सफल हुआ. हमें पूरा विश्वास है कि उनकी कृपा से शुभांशु सकुशल लौटेंगे.”

उनके पिता ने बताया कि शुभांशु ने मिशन में दिए गए सभी लक्ष्यों को पूरा किया है. उन्होंने गर्व से कहा, “सारे जहां से अच्छा हमारा हिंदुस्तान अब और बेहतर हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था. मैं उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं.”

खुशी से झूमी शुभांशु की मां और बहन

शुभांशु की मां आशा शुक्ला ने खुशी जताते हुए कहा, “घर में उत्साह का माहौल है. शुभांशु की वापसी की खबर से हम बहुत खुश हैं. मैंने भगवान से उनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना की है. हिंदुस्तान पहले से ही अच्छा है, और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह और बेहतर हुआ है. उनके प्रयासों से यह मिशन सफल हुआ.”

शुभांशु की बहन शुचि मिश्रा ने कहा, “हम उत्साहित और थोड़े नर्वस भी हैं. यह मिशन का आखिरी और महत्वपूर्ण चरण है. स्प्लैशडाउन के बाद हम राहत महसूस करेंगे.”

उन्होंने बताया कि परिवार ने सावन के पहले सोमवार को मंदिर में पूजा की और भगवान को अब तक की सफलता के लिए धन्यवाद दिया.

शुचि ने कहा, “शुभांशु खुश थे कि उन्होंने मिशन के सभी लक्ष्य हासिल किए, लेकिन थोड़े उदास भी थे क्योंकि वे कुछ और समय अंतरिक्ष में बिताना चाहते थे. सारे जहां से अच्छा हमारा हिंदुस्तान है. शुभांशु ने अंतरिक्ष से भारत की एकता और सुंदरता को देखा, जो अपने आप में गर्व की बात है.”

शुचि ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस मिशन को विजन के साथ शुरू किया और शुभांशु को प्रेरित किया.

उन्होंने कहा, “140 करोड़ भारतीयों का समर्थन शुभांशु के साथ है. यह अपने आप में प्रेरणादायक है.” परिवार का विश्वास है कि भगवान शिव की कृपा और देश के समर्थन से शुभांशु की वापसी सफल होगी.

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद माब लिंचिंग केस में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन की राज्य सरकार से जानकारी तलब, हाईकोर्ट ने पुलिस विवेचना पर लगाई रोक

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

9 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

19 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

34 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

45 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

53 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago