देश

होर्मुज स्ट्रेट से निकला भारतीय गैस टैंकर ‘जग विक्रम’, ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद पहली बड़ी कामयाबी

India LPG Tanker Jag Vikram: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर आई है. भारतीय तिरंगे वाला एलपीजी गैस टैंकर ‘जग विक्रम’ सफलतापूर्वक होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) को पार कर चुका है. गौर करने वाली बात यह है कि अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के अस्थायी युद्धविराम की घोषणा के बाद इस खतरनाक जलमार्ग से गुजरने वाला यह पहला जहाज है.

क्या है ‘जग विक्रम’ का स्टेटस?

जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाले ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, ‘जग विक्रम’ शुक्रवार रात और शनिवार सुबह के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा. शनिवार दोपहर तक यह ओमान की खाड़ी में सुरक्षित पहुंच गया और अब तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है. मुंबई की ‘ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी’ का यह टैंकर अपने साथ करीब 20,000 टन एलपीजी (LPG) लेकर आ रहा है.

मार्च की शुरुआत से अब तक खाड़ी देशों से बाहर निकलने वाला यह नौवां भारतीय जहाज है. हालांकि, राहत के बीच चिंता भी बरकरार है, क्योंकि अभी भी 15 भारतीय जहाज और विदेशी झंडे वाले कई अन्य कार्गो शिप होर्मुज स्ट्रेट के पास फंसे हुए हैं. डेटा बताता है कि वहां अभी भी सैकड़ों जहाजों का जमावड़ा लगा है, जिनमें 34 एलपीजी और 19 एलएनजी टैंकर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- अब ट्रेन के सफर में नहीं लगेंगे झटके! रेलवे ट्रैक पर बिछेंगे हाई-टेक स्लीपर और AI रखेगा चप्पे-चप्पे पर नजर

भारत के लिए क्यों जरूरी है यह रास्ता?

अगर आप सोच रहे हैं कि एक जहाज के निकलने पर इतनी चर्चा क्यों हो रही है, तो इसकी वजह है भारत की ऊर्जा सुरक्षा. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है. हम अपनी जरूरत का 88% कच्चा तेल, 50% प्राकृतिक गैस और करीब 60% एलपीजी विदेशों से मंगाते हैं.

इसमें से भी आधे से ज्यादा कच्चा तेल और लगभग 90% एलपीजी खाड़ी देशों से आती है, जिसके लिए होर्मुज स्ट्रेट इकलौता और सबसे अहम रास्ता है. युद्ध के चलते यह समुद्री गलियारा लगभग बंद पड़ा था, जिससे भारत में ईंधन की किल्लत का डर सताने लगा था. ‘जग विक्रम’ का सुरक्षित निकलना इस बात का संकेत है कि अब धीरे-धीरे सप्लाई चेन पटरी पर लौट सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

10 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

26 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

27 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

33 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

46 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

56 minutes ago