देश

क्या पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू बनने वाली हैं नसरुल्ला के बच्चे की मां ? जानिए क्या दिया जवाब

Anju Fatima: : देश दुनिया में चर्चा का विषय बनी पाकिस्तान से भारत आने के बाद से ही फिर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में अंजू ने अपने कई राज पर से परदा उठाया है. अंजू से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या भारत में वह अपने पति अरविंद से तलाक लेने जा रही हैं तो अंजू ने कहा कि वह तलाक नहीं लेने जा रही है और इस तरह की बातें अफवाह हैं. वहीं अंजू ने यह भी कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है.

प्रेग्नेंसी के सवाल पर दिया यह जवाब

अंजू से उनके इंटरव्यू को लेकर भी सवाल पूछा गया. उनसे पूछा गया कि क्या वह नसरुल्ला के बच्चे की मां बनने वाली हैं. अंजू ने इस सवाल के जवाब में कहा कि यह भी अफवाह है. हालांकि, अंजू ने इस सवाल का जवाब मुस्करा कर जरूर दिया.

अंजू के अलावा उनके वकील जेएस सरोहा ने एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत के दौरान ये बातें कहीं. वहीं अंजू ने अपने इस इंटरव्यू में दूसरे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं किसी से भी छिप नहीं रही हूं. अंजू ने कहा कि पाकिस्तान से आने के बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की थी. अंजू ने कहा कि मैंने आने के बाद किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया है. मैं पाकिस्तान में 4 महीने 8 दिन रही. इस दौरान वहां भी किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन नहीं किया.

बॉर्डर पर हुई पूछताछ

अंजू वाघा बॉर्डर होते हुए पंजाब पहुंची, जहां पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए. पूछताछ के बाद अंजू पंजाब से दिल्ली पहुंचीं. वहीं अंजू ने इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान से जब वह भारत लौटी तो बॉर्डर पर करीब एक से डेढ़ घंटे तक उनसे पूछताछ की गई. इसके बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया. अंजू ने कहा कि अगर उन्होंने किसी कानून का उल्लंघन किया होता तो अधिकारी उन्हें क्यों जाने देते.

सोनीपत के रहने वाले वकील जेएस सरोहा अंजू की कानूनी मदद कर रहे हैं. ऐसे में पति अरविंद से तलाक के लिए वकील से कानूनी सलाह लेने पर अंजू ने इसे अफवाह करार दिया. वहीं उनके वकील ने भी इसे अफवाह बताया.

इसे भी पढें: Parliament Security: संसद में कैसे कूदे थे आरोपी? सीन रिक्रिएट करेगी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल

परिवार के साथ रहना चाहती है अंजू!

इंटरव्यू में अंजू के वकील जेएस सरोहा ने कहा कि अंजू ने मुझसे संपर्क किया था. जिसके बाद ही मुझे इस बात की जानकारी हुई कि राजस्थान में अंजू के खिलाफ केस दर्ज है. इस बात का भी हमने पता किया. वहीं जेएस सरोहा ने कहा कि अंजू ने अभी तक केवल पाकिस्तान जाने और वहां से वापस आने से जुड़े मामले को लेकर उनसे कानूनी सलाह ली है. वहीं उन्होंने कहा कि अंजू के खिलाफ दर्ज केस के विषय में हम बात कर रहे हैं और चाहते हैं कि जेएस सरोहा ढंग से अंजू का ये केस निपट जाए, जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ रह सके. बता दें कि अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद उसके पति अरविंद ने अंजू और नसरुल्ला के खिलाफ भिवाड़ी के फूलबाग थाने में केस दर्ज कराया था.

Rohit Rai

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

3 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

3 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

3 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

4 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

4 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

4 hours ago