देश

Parliament Security: संसद में कैसे कूदे थे आरोपी? सीन रिक्रिएट करेगी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल

Parliament Security: संसद में कूदने वाले आरोपियों को पुलिस ने 7 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया है, जहां स्पेशल सेल सभी से पूछताछ कर रही है. इस बीच खबर आई है कि जल्द ही स्पेशल सेल की टीम सीन को रिक्रिएट करेगी. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शनिवार या रविवार को आरोपियों को संसद परिसर में ले जाकर सीन रिक्रिएट करेगी.

सूत्रों के मुताबिक, क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों को संसद ले जाया जाएगा. स्पेशल सेल के सूत्रों ने बताया कि इससे पुलिस को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि आरोपी कलर स्प्रे के साथ संसद भवन में कैसे दाखिल हुए और उन्होंने अपनी योजना को कैसे अंजाम दिया. सूत्रों ने कहा कि घटना के सीन को फिर से बनाने के लिए स्पेशल सेल आरोपियों को संसद परिसर के गेट से इमारत के अंदर तक ले जाएगी. गुरुवार को संसद की कार्यवाही चलने के कारण स्पेशल सेल की टीम गिरफ्तारी के बाद का सीन रीक्रिएट नहीं कर पाई है. टीम शनिवार या रविवार को उस दृश्य को फिर से बनाने की कोशिश कर रही है जब संसद सत्र नहीं चल रहा होगा.

गुरुग्राम के फ्लैट पर भी जाएगी पुलिस की टीम

स्पेशल सेल की टीम आरोपियों को गुरुग्राम स्थित उनके उस फ्लैट पर भी ले जाएगी, जहां उनकी मुलाकात होती थी. स्पेशल सेल की टीम ने 50 मोबाइल नंबरों की एक सूची भी तैयार की है, जिन पर आरोपियों ने पिछले 15 दिनों में फोन किया था. पुलिस इन नंबरों पर कॉल कर उनकी पहचान ले रही है. सूत्रों ने बताया कि स्पेशल सेल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या घटना में केवल छह से सात आरोपी ही शामिल थे या उन्हें अन्य लोगों से भी मदद मिल रही थी. इस बीच दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में पूरी साजिश के मास्टरमाइंड ललित मोहन झा को गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना का वीडियो बनाकर मौके से भाग गया था.

यह भी पढ़ें: Parliament: “विदा लेने का समय आ गया है”, खुफिया एजेंसियों को आरोपी सागर के घर से मिली सीक्रेट ‘डायरी’, अब सुलझेंगे राज

ललित झा ने किया सरेंडर

दिल्ली पुलिस के मुताबिक,”ललित झा बस से राजस्थान के नागौर पहुंचे. वहां वह अपने दो दोस्तों से मिले और एक होटल में रात बिताई. जब उन्हें पता चला कि पुलिस उन्हें ढूंढ रही है तो वह बस से दिल्ली वापस आ गए. ललित झा खुद ही थाने आ गए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में गिरफ्तार सभी चार आरोपियों की सात दिन की हिरासत रिमांड मंजूर कर ली.

मुंबई, मैसूर और लखनऊ जाने की पुलिस को मिली अनुमति

अतिरिक्त सत्र जस्टिस डॉक्टर हरदीप कौर ने गुरुवार को सभी चार आरोपियों मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे और नीलम देवी को जांच करने और उनके कृत्य के पीछे के वास्तविक उद्देश्यों का पता लगाने के लिए मुंबई, मैसूर और लखनऊ जाने की अनुमति दी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लखनऊ से विशेष जूते और मुंबई से कनस्तर खरीदे थे.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

4 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

5 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

5 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

10 minutes ago

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

33 minutes ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

34 minutes ago