Rani Durgavati University Jabalpur Exam Case: संजय/जबलपुर: मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली की लचर व्यवस्था एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण विधि (लॉ) के छात्रों का भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा है.
मामला यूनिवर्सिटी के लॉ कोर्स के चौथे सेमेस्टर का है, जहाँ सोमवार सुबह हिंदी विषय का पेपर देने पहुंचे छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने ‘आउट ऑफ सिलेबस’ (Out of Syllabus) प्रश्न पत्र थमा दिया. पेपर देखते ही परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया और छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
सिलेबस से बाहर का प्रश्न पत्र देखकर भड़के विधि के छात्रों ने तुरंत परीक्षा का पूर्ण बहिष्कार कर दिया. इसके बाद, छात्र नेता और NSUI के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छात्र गोलबंद होकर सीधे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु (Vice Chancellor) के आधिकारिक आवास के बाहर जा पहुंचे.
कुलगुरु के बंगले के सामने धरने पर बैठे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. छात्रों का आरोप है कि आरडीवीवी प्रशासन की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत से उनका कीमती एकेडमिक समय बर्बाद हो रहा है और उनके करियर के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.
विश्वविद्यालय की इस बड़ी चूक के बाद से पूरे शिक्षा जगत में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से इस गंभीर लापरवाही पर कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है. छात्र अड़े हुए हैं कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई और परीक्षा पुनः आयोजित करने का लिखित आदेश नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…