Bhopal Bulldozer Action: भोपाल के जनता क्वार्टर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 599 मकानों को किया जा रहे जमींदोज
भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में प्रशासन ने 599 जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुनर्विकास योजना के तहत पुराने मकानों की जगह नए फ्लैट बनाए जाएंगे.
जल बिन कुंभ स्नान कैसे संभव? उज्जैन में अवैध मजारों पर एक्शन के बीच उठा सवाल
Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर अवैध मजारें हटाईं और 15 हजार वर्ग फीट जमीन खाली कराई. वहीं कम पानी की चिंता के बीच 550 किमी की शिप्रा परिक्रमा यात्रा शुरू.
घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई. पुलिस द्वारा शिकायत पर सुनवाई न करने और आरोपी युवक की धमकियों से आहत होकर युवती के चाचा लक्ष्मीनारायण ने आत्महत्या कर ली.
मप्र में सरकार का बड़ा कदम! 21 दिसंबर तक चलेगा ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ विशेष अभियान
मध्य प्रदेश में बाल विवाह रोकने के लिए 21 दिसंबर 2026 तक 'बाल विवाह मुक्त भारत' विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. 27 नवंबर को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई जाएगी.
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹1,831.77 करोड़ ट्रांसफर करेंगे CM मोहन यादव, शिवपुरी के पिछोर से जारी होगी 42वीं किस्त
Ladli Behna Yojana 42nd installment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के रूप में ₹1,831.77 करोड़ ट्रांसफर करेंगे. जानिए इस योजना को और इससे जुड़ा पात्रता का विवरण.
स्वच्छता में नंबर वन इंदौर की हवा क्यों हुई जहरीली? दिवाली की रात AQI 1708 पहुंचने का दावा
लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने वाले इंदौर में दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब होने का दावा किया गया. AQI 1708 के आंकड़े को लेकर शहर की स्वच्छता व्यवस्था और पर्यावरण प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं.
मध्य प्रदेश में करोड़ों का खेल! खुद सामने आए ACS संजय दुबे ने क्या कहा? बताया एक-एक पैसे का हिसाब
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के ACS संजय दुबे ने चुप्पी तोड़ी है. AI से पकड़ी गई खरीदी में धांधली के मामले में जानिए उन्होंने क्या-क्या जानकारी दी है?
एक और शराब कांड: रात में 4 दोस्तों ने मारे पैग, अगली सुबह नहीं खुली आंख; देवास में 13 मौतों से मातम
Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है. ग्रामीण और परिजन इसे जहरीली शराब से हुई मौत बता रहे हैं और चार दोस्तों की एक साथ हुई मौत का दावा कर रहे हैं.
दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश
आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की जा रही थी. पांच थानों की पुलिस ने छापा मारकर 7 लाख रुपये से ज्यादा के पौधे जब्त किए हैं.
कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग
Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल और 5 मैगजीन बरामद की. धार के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख का मशरूका जब्त. पढ़िए पूरी रिपोर्ट







