देश

जयपुर पुलिस की मुस्तैदी! चलती बाइक पर छेड़छाड़ करने वाले 4 दरिंदे गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी

रिपोर्ट- नतांश (जयपुर)


Jaipur Bike Molestation Case: जयपुर की सड़कों पर चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो सामने आने के बाद शहर की छवि पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया. इस शर्मनाक घटना ने ‘पिंक सिटी’ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में आक्रोश और चिंता बढ़ा दी.

हालांकि, Jaipur Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही समय में मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस, 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर और तकनीकी टीम की मदद से आरोपियों तक पहुंचा गयी, जो वारदात के बाद पहचान छुपाकर फरार हो गए थे.

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मुराराम मीणा पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, उपद्रव, आर्म्स एक्ट और लोक संपत्ति नुकसान अधिनियम जैसे प्रकरण शामिल हैं. उसके खिलाफ 2021, 2022 और 2024 के मामलों में चार्जशीट भी पेश हो चुकी है. वहीं अन्य आरोपियों पर भी इस ताजा मामले (2026) में छेड़छाड़ और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज है.

क्या है मामला?

राजस्थान की राजधानी जयपुर के पॉश इलाके इस्कॉन रोड पर दो युवकों ने दिनदहाड़े चलती बाइक पर बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ की थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

पुलिस के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं थी, बल्कि कुछ आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जिससे उनकी प्रवृत्ति पर सवाल खड़े होते हैं.

ये भी पढ़ें- जयपुर में सरेआम सड़क छाप गुंडागर्दी! चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़, वायरल वीडियो ने हिलाया राजस्थान

पुलिस की इस तेज और सटीक कार्रवाई ने यह संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. घटना से जहां जयपुर की छवि को झटका लगा, वहीं पुलिस की मुस्तैदी ने लोगों का भरोसा फिर से मजबूत कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago