Urdu Conclave 2026

जयपुर में सरेआम सड़क छाप गुंडागर्दी! चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़, वायरल वीडियो ने हिलाया राजस्थान

Jaipur Viral Video: राजस्थान की राजधानी जयपुर के पॉश इलाके इस्कॉन रोड पर एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां दिनदहाड़े चलती बाइक पर सवार दो युवकों ने दूसरी बाइक पर बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया.

Jaipur Viral Video

Jaipur Viral Video

रिपोर्ट- नतांश (जयपुर)


Jaipur Viral Video: राजस्थान की राजधानी जयपुर के पॉश इलाके इस्कॉन रोड पर एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां दिनदहाड़े चलती बाइक पर सवार दो युवकों ने दूसरी बाइक पर बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया.

करीब 10 सेकंड के इस वीडियो में आरोपी युवक बाइक के पास आते हैं और युवती के साथ अश्लील हरकत करते नजर आते हैं. इस दौरान युवती बाइक टैक्सी पर पीछे बैठी थी. घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

नंबर प्लेट बना बड़ा सुराग

वीडियो में बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा “RJ-26 MEENA” पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ. इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली. दोनों आरोपी टोंक जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

दोनों आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान मनराज मीणा और सुदामा मीणा के रूप में हुई है. फिलहाल दोनों फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं. गिरफ्तारी के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है.

पीड़िता की पुष्टि बाकी, फिर भी एक्शन

पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की है, हालांकि संबंधित युवती ने अभी तक औपचारिक पुष्टि नहीं की है और वह फिलहाल जयपुर से बाहर बताई जा रही है.

लॉ एंड ऑर्डर पर सियासत तेज

घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. विपक्ष ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, जबकि सरकार ने अपराध नियंत्रण के अपने दावों का बचाव किया.

ये भी पढ़ें- अनंत अंबानी ने किया वंतारा यूनिवर्सिटी का ऐलान, वन्यजीवों के लिए होगी समर्पित

कुल मिलाकर, 10 सेकंड का यह वीडियो न सिर्फ एक गंभीर अपराध को उजागर करता है, बल्कि जयपुर में लड़कियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read