Jaipur Murder Case
Jaipur Murder Case: जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में महिला की सड़क हादसे में मौत का मामला पुलिस जांच में सुनियोजित हत्या निकला. पुलिस ने खुलासा किया है कि महिला की हत्या के लिए 7 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. इस मामले में मृतका की 23 वर्षीय बेटी, रिश्तेदारों समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को महिला की स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या की गई थी, जिसे शुरुआत में सड़क दुर्घटना बताया गया. मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई.
जांच के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो बरामद की. पूछताछ में मुख्य आरोपी ने कबूल किया कि उसे महिला की हत्या के लिए 7 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी.
पुलिस के मुताबिक, मृतका की बेटी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि पिता की मौत के बाद वह मां की नौकरी और संपत्ति अपने नाम करवाना चाहती थी. इसी लालच में उसने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. आरोपियों ने करीब एक महीने तक रेकी की और फिर स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर वारदात को अंजाम दिया.
ये भी पढ़ें- ‘मैंने मौन धारण कर लिया, लेकिन सच सामने आएगा’, इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान आया, जानें क्या कुछ कहा
गिरफ्तार आरोपियों में बेटी आयुषी शर्मा, मोहित शर्मा, आकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, हेमंत शर्मा, रोहित जाटव और मोहन स्वरूप शामिल हैं. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…
BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…