देश

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का स्वागत करते हुए स्थायी शांति प्रयासों का आह्वान किया

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौते की घोषणा का स्वागत किया है. मीडिया को जारी एक बयान में जमाअत अध्यक्ष ने कहा, “हम भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौते की घोषणा का स्वागत करते हैं.यह एक सकारात्मक और अत्यंत आवश्यक प्रगति है जो क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए आशा की किरण प्रस्तुत करता है. हम उन सभी व्यक्तियों, नागरिक समाज समूहों, तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने बढ़ते तनाव के दौरान निरंतर शांति, तनाव कम करने और संयम की वकालत की.आवेशपूर्ण माहौल में उनकी आवाजें मानवीय गरिमा को बनाए रखने और जीवन को संरक्षित करने के महत्व की शक्तिशाली याद दिलाती रहीं.”

सैयद सआदतुल्लाह ने आगे कहा, “हम संघर्ष में अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति भी अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं. हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि वह मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करे तथा नागरिकों और समुदायों – विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आजीविका और संपत्ति की क्षतिपूर्ति करे. चूंकि यह युद्धविराम एक नए अध्याय की शुरुआत करता है, हमारा मानना है कि स्थायी शांति केवल संवाद और कूटनीति को संस्थागत बनाने के प्रयासों के माध्यम से ही सुनिश्चित की जा सकती है. जमात-ए-इस्लामी हिंद शांति, न्याय और सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है तथा दोनों देशों से आग्रह करता है कि वे इस संघर्ष विराम को और आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में स्थायी स्थिरता, पारस्परिक सम्मान और सहयोग को संभव बनाएं तथा क्षेत्र को आतंकवाद से पूरी तरह मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाएं.”

-भारत एक्सप्रेस

Dr. Khalid Raza Khan

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

18 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

24 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

30 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

44 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

49 minutes ago