इंदौर में जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर की लाइटिंग पर चली उर्दू की लाइन (इमेज- Bharat Express)
Indore Banke Bihari Temple: इंदौर में जन्माष्टमी के मौके पर राजवाड़ा क्षेत्र स्थित बांके बिहारी मंदिर के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब डिस्प्ले बोर्ड पर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों की जगह कुछ अलग तरह की लाइनें दिखाई देने लगीं. इनमें उर्दू और हिंदी के उल्टे अक्षरों में लिखी पंक्तियां नजर आ रही थीं.
मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्धालुओं ने जैसे ही इन लाइनों को देखा, वहां चर्चा शुरू हो गई. कुछ लोगों ने इन्हें कुरान की आयतें बताते हुए आपत्ति जताई. देखते ही देखते मामला विवाद में बदलने लगा.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डिस्प्ले बोर्ड का प्रसारण तुरंत बंद करवा दिया. पुलिस ने बोर्ड संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, पूछताछ में संचालक ने बताया कि डिस्प्ले बोर्ड से जुड़ी पेन ड्राइव में पहले से एक लाइन सेव थी. तकनीकी चूक के कारण वही लाइन गलती से स्क्रीन पर चल गई.
संचालक ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उसे इसका पता चला, उसने तुरंत प्रसारण बंद कर दिया.
ये भी पढ़ें- रात को फैसला, सुबह एक्शन! सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर; अखिलेश, मायावती, ओवैसी क्या बोले?
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि डिस्प्ले पर लाइनें तकनीकी गलती से चलीं या इसके पीछे कोई और वजह थी. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…
Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…
Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…
IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…