देश

Jee Main Result 2024: जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट आएगा आज, सबसे पहले यहां देखें Result

Jee Main Result 2024: जेईई मेन 2024 का रिजल्ट आज यानी 12 फरवरी, सोमवार को डिक्लेयर कर दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 12 ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. वैसे छात्र जो इस परीक्षा में भाग लिए थे वे अपना रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा. ये सब डालते ही रिजल्ट बेवसाइट पर दिख जाएगा. चता दें कि इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को बीटेक, बीई, बी-प्लानिंग और बीआर्क के पाठ्यक्र में प्रवेश मिल जाएगा.

तकरीबन 12 लाख विद्यार्थियों को है रिजल्ट का इंतजार

बता दें कि जेईई मेन 2024 के दोनों ही पेपर में कुल 12, 31, 874 उम्मीदवरों ने रजिस्ट्रेश करवाया था, जिसमें से 11, 70,036 उम्मीदवार परीक्षा में भाग लिया था. ऐसे में आज ये सभी उम्मीदावार परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कब आएगा जेईई मेन- 1 का रिजल्ट

जेईई मेन का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा. हालांकि एनटीए की तरफ से इसके लिए कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है. लेकिन, उम्मीद है कि दोपहर 12 बजे के बाद रिजल्ट घोषित किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछली बार इसका रिजल्ट शाम के समय घोषित किया गया था. ऐसे में अधिक संभावना है कि रिजल्ट शाम तक घोषित कर दिया जाएगा.

कैसे करें जेईई मेन- 1 का रिजल्ट चेक

  • जेईई मेन फेज वन का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा.
  • बेवसाइट के होम पेज का लिंक ओपन करने के बाद ‘NTA Joint Entrance Examination JEE MAIN Session I Scorecard’ इस लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इतना करने के बाद अगले पेज पर चेक स्कोरकार्ड Check Scorecard) के लिंग पर जाना होगा.
  • जब यह लिंक ओपन हो जाएगा तो वहां मांगी गई डिटेल्स को भरना होगा.
  • लॉगिन डिटेल्स में सही जानकारी भरने के बाद रिजल्ट सक्रीन पर नजर आ जाएगा.

कट ऑफ क्या रहेगा?

बता दें कि समान्य उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 90 है. जबकि EWS के लिए 80, ओबीसी/एनसीएल के लिए 76 और एससी के लिए 56 और एसटी के लिए 47 है. जानकारी के मुताबिक एनटीए जेईई मेन 2024 का कटऑफ सेशन 2 रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

8 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

24 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

3 hours ago