महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
रंगोली डिजाइन
Basant Panchami Rangoli Design: बसंत पंचमी का त्योहार हर किसी की जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है. इस दिन हर तरफ काफी अच्छा माहौल होता है. लोग धूमधाम से मां सरस्वती की पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था. इसलिए बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है. बसंत पंचमी माघ महीने के पांचवें दिन मनाई जाती है.
इस दिन से सर्दियां खत्म होने लगती हैं और बसंत के महीने के शुरूआत होती है. ये दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है इसलिए इस दिन लोग अपने घरों में पूजा करते हैं. लोग फूलों और रंगोली से अपने-अपने घरों को सजाते हैं.इस दिन घर में रंगोली डिजाइन बनाना शुभ माना जाता है. ऐसे आज हम आपको कुछ ऐसे आसान रंगाली डिजाइन बताएंगे जिसे आप केवल 10 मिनट में तैयार कर लेंगे.
सरस्वती पूजा के मौके पर आप घरों को रंगोली से सजाने के लिए विणा रंगोली डिजाइन बना सकती हैं. इस डिजाइन को आप फूलों की मदद से भी बना सकते हैं.
घर के आंगन की शोभा बढ़ाने के लिए आप मां सरस्वती के यंत्र की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं. 2-3 रंगों से आप इस रंगोली डिजाइन को बनाकर अपने घर को अंगन को सजा सकते हैं.
डॉट-डॉट डिजाइन की रंगोली देखने में काफी खूबसूरत लगती है. इस रंगोली डिजाइन को बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आप रंगोली डिजाइन बनाकर बाउंड्री पर डॉट-डॉट डिजाइन बना सकते हैं.
बसंत पंचमी बसंत ऋतु की शुरुआत का दिन होता है, क्योंकि इस दिन से चारों तरफ हरे-पीले फूल खिलने की शुरूआत माना जाता है. ऐसे में आप बसंत पंचमी के दिन कंघी की मदद से फूलों वाली सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं.
बसंत पंचमी का दिन एक खुशी के पर्व के तौर पर मनाया जाता है. क्योंकि इस पर्व का इंतजार किसानों को बेसब्री से होता है. इस ऋतु के आने के बाद फसलों की उपज अच्छी होती है, क्योंकि उन्हें अच्छी धूप मिलती है. इस दिन आप इस तरह की रंग बिरंगी रंगोली बनाकर बसंत पंचमी का त्योहार बना सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…