Jharkhand Double Murder: झारखंड के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र से अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र की ऐसी खौफनाक दास्तान सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. रावताड़ा पंचायत के बाबईदा गांव में एक भाई ने अंधविश्वास के चलते अपनी ही दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है.
पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी स्वरूप टुडू उर्फ चिंटू पिछले काफी समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहा था. जब तमाम मेडिकल इलाज के बाद भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो उसने अपनी बीमारी ठीक कराने के लिए अंधविश्वास का सहारा लिया. रविवार की रात उसने अपने घर पर एक तांत्रिक को बुलाया था. इस तांत्रिक अनुष्ठान और झाड़-फूंक की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उसकी दोनों बड़ी बहनें भी घर आई हुई थीं.
देर रात जब तांत्रिक क्रियाएं चल रही थीं, तब दोनों बहनें थककर पास के कमरे में सोने चली गईं. आरोप है कि इसी दौरान स्वरूप के सिर पर अंधविश्वास का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने घर में रखी तेजधार कुल्हाड़ी उठाई और सो रही दोनों बहनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इस जघन्य हमले में दोनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान दुलारी सोरेन (55 वर्ष) और लक्ष्मी मांडी (50 वर्ष) के रूप में हुई है.
अपनी ही सगी बहनों को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश नहीं की. वह चुपचाप धालभूमगढ़ थाना पहुंचा और पुलिस अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपी ने खुद पुलिस को बताया कि उसने किन हालातों में इस वारदात को अंजाम दिया है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है. एक ही परिवार की दो महिलाओं की अचानक हुई इस हत्या से पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. मामले के हर एक पहलू की गहराई से जांच की जा रही है ताकि हत्या की असली वजह और तांत्रिक की भूमिका का पूरी तरह पर्दाफाश हो सके.
यह भी पढ़ें: कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल
-भारत एक्सप्रेस
Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…
India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…
PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…
देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…