देश

झारखंड सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, 24 में से 20 जिलों में नए उपायुक्त

झारखंड सरकार ने सोमवार को राज्य के 24 में से 20 जिलों के उपायुक्तों को बदल दिया. कई जिलों में उप विकास आयुक्त के पदों पर भी नई तैनाती की गई है.  कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. 2012 बैच के आईएएस अजय नाथ झा को बोकारो का नया उपायुक्त बनाया गया है. वह फिलहाल रांची में आदिवासी कल्याण आयुक्त के रूप में पदस्थापित हैं.

2014 बैच के आईएएस और वर्तमान में निदेशक बागवानी के पद पर कार्यरत फैक अक अहमद मुमताज को रामगढ़ के उपायुक्त के रूप में पदस्थापित किया गया है. 2025 बैच के आईएएस आदित्य रंजन धनबाद के उपायुक्त होंगे.

वह वर्तमान में झारखंड सरकार के आईटी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. निदेशक उच्च शिक्षा के पद पर कार्यरत रहे 2015 बैच के आईएएस रामनिवास यादव का गिरिडीह का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि इसी बैच के आईएएस गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर उपायुक्त के पद पर भेजा गया है.

IAS शशि प्रकाश सिंह हजारीबाग के उपायुक्त बनाए गए

निदेशक प्राथमिक शिक्षा के पद पर कार्यरत 2017 बैच के आईएएस शशि प्रकाश सिंह हजारीबाग के उपायुक्त बनाए गए हैं. निदेशक पर्यटन के रूप में पदस्थापित 2015 बैच की आईएएस अंजलि यादव को गोड्डा में उपायुक्त के रूप में पोस्टिंग दी गई है. गुमला के उपायुक्त 2016 बैच के आईएएस कर्ण सत्यार्थी को पूर्वी सिंहभूम का नया उपायुक्त बनाया गया है. इसी बैच के आईएएस रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार को पश्चिमी सिंहभूम में इसी पद पर तैनात किया गया है.

झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी की सीईओ कंचन सिंह को सिमडेगा का उपायुक्त बनाया गया है. वित्त विभाग में निदेशक अंकेक्षण निदेशालय के पद पर कार्यरत 2017 बैच के आईएएस प्रेरणा दीक्षित को गुमला उपायुक्त के रूप में पदस्थापित किया गया है.

रवि आनंद को जामताड़ा उपायुक्त के रूप में किया गया पदस्थापित

कृषि विभाग के निदेशक के पद पर तैनात रहे इसी बैच के आईएएस कुमार ताराचंद को लोहरदगा का उपायुक्त बनाया गया है. झारक्राफ्ट की निदेशक कीर्तिश्री जी. को चतरा में उपायुक्त के पद पर पोस्टिंग दी गई है. कोडरमा में उप विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत 2018 बैच के आईएएस ऋतुराज को उसी जिले में उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी बैच की आईएएस और झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था की निदेशक समीरा एस. को पलामू का नया उपायुक्त बनाया गया है.

2018 बैच के आईएएस रवि आनंद को जामताड़ा उपायुक्त के रूप में पदस्थापित किया गया है. इसी तरह रांची के उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया है. जिन जिलों के उपायुक्तों को हटाने के बाद कोई पोस्टिंग नहीं दी गई है, उन्हें रांची में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है.


ये भी पढ़ें:  यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जांच से पता चला पाकिस्तान और चीन समेत अन्य देशों में गई थी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

5 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

7 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

26 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

27 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

39 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

51 minutes ago