देश

Road Accident: पुरुलिया-जमशेदपुर NH पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर में हुई 9 की मौत

Road Accident: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसा हो गया. पुरुलिया जिला के बलरामपुर थाना अंतर्गत नामसोल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर ट्रेलर एवं बोलेरो की टक्कर हो गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है.

बोलेरो सवार नौ लोगों की हुई मौत

आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे ये हादसा हुआ. इस भीषण सड़क हादसा में बोलेरो सवार नौ लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में आठ लोग नीमडीह के लाकड़ी के रहने वाले थे.

एक गांव के ही थे 8 लोग

दरअसल, मृतकों में 8 लोग लाकड़ी गांव निवासी तिलाईटांड मिवासी बीरु महतो, अजय महतो, विजय महतो, स्वपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चित्त महतो, कृष्णा महतो हैं. नवां व्यक्ति चंद्रमोहन महतो नीमडीह थाना के रघुनाथपुर का निवासी है.

जानकारी के अनुसार 4-5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. वहीं, सड़क हादसा में घायल कुछ लोगों को स्थानीयों की मदद से आनन-फानन में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

6 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

11 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

18 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

48 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

56 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago