देश

‘आपत्ति है तो सरकार से बात करें, प्रदर्शन न करें’ लालू-राबड़ी की सुरक्षा कटौती पर बोले जीतन राम मांझी

Jitan Ram Manjhi: बिहार सरकार द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती करने के फैसले पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा से जुड़े फैसले सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और इन्हें समग्र सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया जाता है.

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में जीतन राम मांझी ने कहा कि सरकार सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेती है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा देना या उसमें बदलाव करना प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है. यदि किसी को इस फैसले पर आपत्ति है, तो उसे सम्मानपूर्वक सरकार के सामने अपनी बात रखनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मुद्दे पर आंदोलन या विरोध प्रदर्शन करना उचित नहीं है.

लालू यादव और राबड़ी की सुरक्षा में कटौती

दरअसल, बिहार गृह विभाग ने हाल ही में एक आदेश जारी कर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को दी गई सुरक्षा में कटौती करने का फैसला किया है. यह निर्णय राज्य सुरक्षा समिति द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद लिया गया. राज्य सरकार के अनुसार, 4 जून को हुई समिति की बैठक में की गई सिफारिशों के आधार पर यह कदम उठाया गया.

सरकारी आदेश के तहत लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को दी गई ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा भी समाप्त कर दी गई है.

इस फैसले को लेकर राजद ने सरकार पर निशाना साधा. पार्टी का आरोप है कि सुरक्षा में कटौती का निर्णय राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और यह विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश है. राजद नेताओं का कहना है कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी जैसे प्रमुख नेताओं की सुरक्षा कम करना गलत संदेश देता है. उन्होंने फैसले के समय पर भी सवाल उठाए हैं.

बढ़ गया है बिहार का राजनीतिक तनाव

विवाद को उस समय और बल मिला जब परिवार के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को लेकर भी राजनीतिक तनाव बढ़ा. विपक्षी नेताओं और राजद कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर अपना समर्थन जताया.

ये भी पढ़ें- न्यू ईयर पार्टी में हुई मौत का 8 साल बाद फैसला! बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, पत्नी समेत 3 आरोपी बरी

हालांकि, बिहार सरकार ने साफ किया है कि सुरक्षा में बदलाव पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और यह आधिकारिक सुरक्षा समीक्षा तंत्र की सिफारिशों पर आधारित है, न कि किसी राजनीतिक कारण से.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

53 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

55 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago