रिपोर्ट-प्रदीप
Jodhpur illegal opium farming: जोधपुर पुलिस आयुक्त की CST टीम ने सब्जियों की आड़ में की जा रही अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है. दरअसल पुलिस को स्थानीय लोगों से बोरानाडा थाने के इलाक़े में अफ़ीम की खेती की सूचना मिली थी. इस पर CST टीम प्रभारी मेहराज तंवर मय टीम ने पुलिस थाना बोरानाडा क्षेत्र में दबिश दी. पुलिस कार्रवाई के दौरान एक मकान के सामने खाली पड़े प्लॉट में धनिया, गाजर और टमाटर जैसी सब्जियों की आड़ में अवैध रूप से अफीम के पौधों की खेती की जा रही थी. बता दें कि पुलिस ने मौके से करीब 150 अवैध अफ़ीम व नशीले पदार्थों के पौधे बरामद किए.
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सब्जी की खेती के बीच अवैध पौधे लगाकर इसे छिपाने का प्रयास किया था, ताकि किसी को संदेह न हो. जिसकी सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पौधों को जब्त कर लिया और मौके से मंगला राम निवासी बोरानाडा को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में अवैध खेती के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी अकेले इस काम में शामिल था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है. जब्त किए गए पौधों को विधि अनुसार सुरक्षित किया गया है और NDPSएक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.
सीएसटी टीम व बोरानाडा थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती व तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है.
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा हिट एंड रन! दिल्ली के सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को रौंदा
यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई, जिसमें बताया गया था कि एक प्लॉट में सब्जियों की आड़ में अफीम की खेती हो रही है. टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी करते हुए 150 से ज्यादा पौधे बरामद किए. आरोपी मंगला राम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…