Bharat Express DD Free Dish

नहीं थम रहा हिट एंड रन! दिल्ली के सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को रौंदा

सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है, जांच जारी है..

Delhi Subhash Nagar hit and run case: देश में हिट एण्ड रन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कानपुर वाला मामला अभी थमा ही नहीं था कि अब दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक तेज तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बता दें कि घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे सुभाष नगर इलाके में हुई. दिल्ली पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को भी जब्त कर लिया है.

घटनास्थल पर भीषण टक्कर की तस्वीरें

घटनास्थल की आई तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भीषण थी. टक्कर के बाद कार के सभी एयरबैग खुल गए, बताते चलें अक्सर ऐसा तभी होता है जब टक्कर बेहद भयानक हो. टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरा डैमेज हो गया है. डिलीवरी बॉय अपनी बाइक पर एक ऑर्डर डिलिवर करने जा रहा था, इसी दौरान बेकाबू कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

क्या नशे में ड्राइवर था?

घटनास्थल(Subhash Nagar Accident) पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार का ड्राइवर नशे की हालत में था और बेहद तेज रफ्तार से कार चला रहा था. कुछ लोगों ने कहा कि ड्राइवर ने सिगरेट पीते हुए गाड़ी चलाई थी. हालांकि, ड्राइवर नशे में था, इसके बारे में पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कहा कि जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: AI कंटेंट पर अब लेबल अनिवार्य! नए IT नियम लागू, जानें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए क्या बदला?

परिवार में मचा कोहराम

घटना(Subhash Nagar Accident) के बाद मृतक डिलीवरी बॉय का परिवार सदमे में है. उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों ने कहा कि वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था. जिसके बाद अब परिवार बेसहारा हो गया है. ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है. लोग कह रहे हैं कि तेज रफ्तार और लापरवाही से रोज किसी न किसी की जान जा रही है. प्रशासन को अब सख्त कदम उठाने होंगे ताकि ऐसी घटनाएं न हों.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read