देश

जुबीन गर्ग की मौत पर असम सरकार सख्त, आयोजक और मैनेजर पर लुकआउट नोटिस जारी

Jubin Garg Death: मशहूर गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है. इस बीच असम सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि पूर्वोत्तर महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत और जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. इसका मतलब है कि अब ये दोनों देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे.

सीएम सरमा का क्या कहना है?

सीएम सरमा ने साफ किया कि दोनों को 6 अक्टूबर को गुवाहाटी आकर अपना बयान देना होगा. अगर वे ऐसा नहीं करते तो पुलिस उनकी तलाश तेज कर देगी. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के चलते फिलहाल उन्हें आने की जरूरत नहीं है लेकिन दशमी के बाद उनकी मौजूदगी जरूरी है. अगर वे CID के सामने पेश नहीं होना चाहते तो कोर्ट का सहारा ले सकते हैं.

बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर रोक

सरकार ने श्यामकानु महंत के बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड का लेन-देन भी रोक दिया है ताकि वे लंबे समय तक विदेश में न रह सकें. सिंगापुर से जुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाने की प्रक्रिया चल रही है जबकि गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में हुए दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तैयार है.

सीएम का गुवाहाटी HC को पत्र

मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी हाई कोर्ट को पत्र लिखकर एक न्यायिक आयोग गठित करने की मांग की है ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे. उन्होंने कहा कि अगर असम पुलिस जांच में विफल होती है तो मामला सीबीआई को सौंप दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-‘मिशन 45’ से बिहार फतह की तैयारी में BJP! बिहार चुनाव को लेकर क्यों चर्चा में है BJP की ये खास रणनीति?

सरमा ने लोगों से जुबीन गर्ग की मौत पर राजनीति न करने की अपील की और कहा कि असम को नेपाल जैसा बनाने की कोशिश न करें. जुबीन की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में डूबने से हुई थी जहां वे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे. अब पूरा राज्य उनके लिए न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago