देश

‘चाचा कांग्रेस विधायक…पिता स्वास्थ्य अधिकारी’ बिना ड्यूटी जाए हर महीने 70 हजार सैलरी उठा रही थी डॉक्टर भतीजी

Karnataka Congress News: कर्नाटक में सत्ता के दुरुपयोग का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां के बागलकोट से कांग्रेस विधायक की भतीजी बिना ड्यूटी पर गए ही सैलरी उठा रही थी. मामला सामने आने के बाद तूफान मच गया. आनन-फानन में विधायक जी की भतीजी के खिलाफ जांच बैठाया गया.

दरअसल कर्नाटक के बागलकोट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक उमेश हुल्लप्पा मेती हैं. उनकी भतीजी डॉ. अंकिता यारागल नम्मा क्लिनिक में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात थीं. इस दौरान वो एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स भी कर रही थीं. जहां उन्हें हर महीने 70 हजार रुपये से ज्यादा की सैलरी उठा रही थीं. यानी डॉ. अंकिता एक ही समय में दो जगहों से सैलरी उठा रही थीं.

जानकारी के मुताबिक अंकिता यारागल पिछले 3 मार्स से लेकर सितंबर तक नम्मा क्लिनिक गई ही नहीं, लेकिन सैलरी उठाती रहीं. उनके क्लिनिक पर नहीं रहने से आम लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी.

क्या है पूरा विवाद?

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अंकिता एक निजी मेडिकल कॉलेज में फुल टाइम पीजी में एडमिशन ले रखा है. जहां से उन्हे 70 हजार रुपये सैलरी मिल रही थी. पूरा विवाद इसी को लेकर है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने मार्च में पीजी में एडमिशन लेने के बावजूद मेडिकल ऑफिसर पद से इस्तीफा नहीं दिया. इस दौरान वो आउटसोर्स के आधार पर भी काम कर रही थीं. लेकिन वो नम्मा क्लिनिक पर एक बार भी नहीं गई.

चाचा विधायक हैं और पिता स्वास्थ्य अधिकारी

बताया जा रहा है कि अंकिता के चाचा उमेश मेटी विधायक हैं और पिता राजकुमार यरगल बागलकोट से जिला स्वास्थ्य अधिकारी हैं. जब यह मामला सामने आया तो आनन-फानन में पिता ने बेटी को ड्यूटी से हटा दिया. मामला मीडिया में सामने आने के बाद अंकिता के पिता राजकुमार यरगल ने जांच के आदेश दिये हैं.

ये भी पढ़ें- 9 साल में 17 बार पाई पैरोल-फरलो! चौतरफा विरोध के बीच 21 दिन बाद जेल लौटा राम रहीम; जानिए 2026 में कितनी बार आया बाहर

जानकारी के मुताबिक अंकिता को SN मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पढ़ने की अनुमति दी थी. अब इस मामले की जांच के निर्देश दिये गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago