Karur Rally Stampede: तमिलनाडु के करूर जिले में आयोजित तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की रैली एक हादसे में बदल गई. रैली में अचानक मची भगदड़ में 38 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया है.
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुखद घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.”
इससे पहले, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस हादसे को बेहद दुखद और पीड़ादायक बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं. राज्य सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी. उन्होंने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी. वहीं, घायलों को 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी.
इस हादसे की विस्तृत जांच के लिए मुख्यमंत्री ने एक न्यायिक जांच आयोग गठित करने का भी आदेश दिया है. इस आयोग का नेतृत्व हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अरुणा जगदीशन करेंगी. आयोग को घटना की पूर्ण जांच कर रिपोर्ट सरकार को सौंपने को कहा गया है.
डीजीपी जी वेंकटरमन ने इस हादसे को लेकर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डेविडसन के नेतृत्व में 3 पुलिस महानिरीक्षकों, 2 पुलिस उपमहानिरीक्षकों और 10 पुलिस अधीक्षकों समेत 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया. उन्होंने बताया कि तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के पिछले कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए उनके अनुरोध पर कार्यक्रम स्थल आवंटित किया गया था. हालांकि उन्हें लगभग 10 हजार लोगों के आने की उम्मीद थी, लेकिन लगभग 27 हजार लोग इकट्ठा हुए. विजय के अभियान के दौरान सुरक्षा के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात थे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…