देश

मंझनपुर में निर्माणाधीन मकान में मिली युवक की सिर कटी लाश, इलाके में सनसनी

Kaushambi Murder Case: कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक निर्माणाधीन मकान के भीतर युवक का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. खून से लथपथ हालत में मिले शव को देखकर हर कोई सन्न रह गया.

चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव, सिर था गायब

जानकारी के मुताबिक, सुबह जब आसपास के लोग निर्माणाधीन मकान की तरफ गए तो उन्होंने चारपाई पर एक शव पड़ा देखा. पास जाकर देखने पर पता चला कि मृतक का सिर धड़ से अलग था और पूरी चारपाई खून से सनी हुई थी. आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की और मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राशिद के रूप में की.

SP और CO सहित भारी पुलिस बल तैनात

घटना की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) और क्षेत्राधिकारी (CO) भारी पुलिस फोर्स के साथ खुद मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया. पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही समय और कारणों की सटीक जानकारी मिल सके.

यह भी पढ़ें: PMGKAY पर 2.27 लाख करोड़ खर्च, 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज; सरकार पर बढ़ रहा बोझ

हत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस, 3 टीमें गठित

राशिद की इतनी बेरहमी से हत्या किसने और क्यों की, यह सवाल अभी पहेली बना हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में दहशत का माहौल है. वारदात के पीछे किसी पुरानी रंजिश, लेन-देन के विवाद या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने घटना के त्वरित खुलासे के लिए 3 विशेष टीमों का गठन किया है. पुलिस की टीमें संदिग्धों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

4 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

46 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

55 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago