देश

काव्यांज्जलि सम्मान समारोह: अन्नू कपूर को गोपालदास नीरज सम्मान-2023, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने किया सम्मानित

महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बुधवार को काव्यांज्जलि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दिल्ली हाई कोर्ट के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. वहीं ट्रस्ट के संरक्षक और भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. इस समारोह में अभिनेता अन्नू कपूर और राजपाल यादव समेत कई दिग्गज हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल हुईं.

काव्यांज्जलि सम्मान समारोह के दौरान अन्नू कपूर को गोपालदास नीरज पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया. दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर को भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. साथ ही उन्होंने पुरस्कार स्वरूप अन्नू कपूर को एक लाख रु की राशि भी भेंट की. इस सम्मान समारोह में अभिनेता राजपाल यादव को भी शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियां भी प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मौजूद रहीं.

गीत-गजलों के राजकुमार के नाम से मशहूर गोपालदास नीरज की आज पुण्यतिथि है. बॉलीवुड को कई सदाबहार गाने देने वाले दिग्गज गीतकार गोपालदास नीरज आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन काव्य मंच, साहित्य जगत और फिल्म जगत में उनके काम ने उन्हें अमर कर दिया है. 19 जुलाई वर्ष 2018 को गोपालदास नीरज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

गोपालदास ‘नीरज’ का जन्म 4 जनवरी 1925 को इटावा जिले के ब्लॉक महेवा के निकट पुरावली गांव में हुआ था. वे पहले व्यक्ति थे जिन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में भारत सरकार ने दो-दो बार सम्मानित किया. पहली बार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया जबकि उसके बाद पद्म भूषण सम्मान ने नवाजा गया. वहीं फ़िल्मों में सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन के लिये उन्हें लगातार तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

3 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

4 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago