देश

Kerala Local Body Election Result 2025: कांग्रेस को बढ़त, तिरुवनंतपुरम में NDA की ऐतिहासिक जीत, जानिए पूरे नतीजे

Kerala local body election result 2025: केरल राज्य के स्थानीय निकाय चुनवों की मतगणना पूरी हो चुकी है. राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की जीत साफ नजर आ रही है. वहीं दूसरी ओर वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) अपने वर्जस्व को बचाने के लिए संघर्ष करता दिख रहा है. साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने राजधानी तिरुवनंतपुरम में अपना परचम लहराया है.

किसको कहां जीत मिली?

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के नगर निगम चुनाव में बीजेपी (BJP) की अगुवाई वाली NDA ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. वहीं पलक्कड़ नगरपालिका में भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है.

दूसरी ओर, कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने 25 साल से कायम LDF की सत्ता को कोल्लम नगर निगम से उखाड़ फेंका है. साथ ही कोच्चि नगर निगम में भी UDF ने जीत हासिल की है. इसके अलावा त्रिशूर नगर निगम चुनाव में UDF ने बड़ी जीत दर्ज की है.

Party Group Grama Panchayat Block Panchayat District Panchayat Municipality Corporation
UDF+ 8,020 1,241 195 1,458 187
LDF+ 6,569 924 149 1,100 125
NDA+ 1,447 54 1 324 93
OTH+ 1,299 49 1 323 15
Total 17,337 2,267 346 3,240 421

 

शहरों में रहा NDA और UDF का दबदबा

केरल नगर निगम चुनाव के रुझानों में एक खास पैटर्न देखने को मिला है. शहरी इलाकों में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का दबदबा साफ नजर आया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) की स्थिति मजबूत होती दिखी. तिरुवनंतपुरम जैसे अहम शहरी केंद्र में बीजेपी का उभरना महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह केरल की सियासत में पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है.

1199 स्थानीय निकायों के लिए हुई मतगणना

केरल में कुल 1199 स्थानीय निकायों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था. शनिवार (13 दिसंबर) सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई, इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोट गिन गए. यह पूरी प्रक्रिया राज्यभर के 244 काउंटिंग सेंटरों और 14 जिला कलेक्टरेट्स में हुई.


ये भी पढ़ें: तिरुवनंतपुरम निगम चुनाव: केरल में बीजेपी-एनडीए की बड़ी जीत, PM मोदी ने कहा- यह राजनीति का ऐतिहासिक पल


केरल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी

इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि केरल में मुकाबला अब दोतरफा नहीं रहा. अब केरल विधानसभा चुनाव 2026 की लड़ाई त्रिकोणीय होने के संकेत दे रही है. नगर निगम चुनावों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी (BJP) अपनी मजबूत स्थिति के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार नजर आ रही है. 2026 में केरल की राजनीति में रणनीति, गठबंधन और नेतृत्व को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होना तय है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

16 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

31 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

2 hours ago