Ketan Agrawal Murder Case
Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल हत्या मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. केतन को सिया गोयल और उसके बॉयफ्रैंड चेतन चौधरी के अफेयर को लेकर शंका पहले से थी. उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी थी.
लोहागढ़ किले से धक्का दिये जाने से लगभग 4 दिन पहले केतन अग्रवाल ने अपने पिता से कहा था कि सिया का फोन हमेशा बीजी रहता है. वो जब मुझसे बात करती है तो अपने एक दोस्त चेतन का जिक्र करती है. उसे शक है कि उसका चेतन से अफेयर चल रहा है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक केतन ने ऐसी आशंका अपने परिवार के सामने कई बार रखी थी. इस केस की जांच कर रहे एक अधिकारी के मुताबिक,
सिया गोयल हत्या से पहले 14 जून को भी केतन अग्रवाल को लेकर लोहागढ़ गई थी. वहां से लौटने के बाद केतन ने अपने पिता बताया कि सिया का फोन दिन-रात व्यस्त रहता है. वो बार-बार एक अपने दोस्त चेतन चौधरी का नाम लेती रहती है. केतन ने अपने पिता से आशंका जताई कि सिया का कहीं अफेयर चल रहा है. उसने अपने पिता से पूछा कि क्या सिया के बैकग्राउंड के बारे में सभी जानकारी ले ली गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक केतन अग्रवाल ने अपने पिता से कहा कि उसे शक है कि सिया का कहीं अफेयर चल रहा है. बेटे की ऐसी बातें सुनकर उसके पिता और चाचा समेत पूरे परिवार ने समझाया कि वो बेकार का शक कर रहा है. वो सिया के परिवार को बहुत पहले से जानते हैं.
केतन अपने परिवार से कई बार सिया के बैकग्राउंड और उसके अफेयर को लेकर चिंता जाहिर की थी. अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि केतन ने अपने पिता को बताया था कि 4 जून को जब वह लोहागढ़ किला नहीं गया, तो सिया बहुत रोई थी और उसने हंगामा किया था. इसके अलावा बाली ट्रिप कैंसिल होने के बाद भी केतन ने अपने पिता से कहा था कि सिया पिछले एक महीने से उससे लगातार झगड़ा कर रही थी.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, इन सभी मौकों पर परिवार ने केतन को समझाने की कोशिश की. परिवार के लोगों ने सिया की उम्र और पारिवारिक रिश्ते का हवाला देकर केतन को शांत रहने के लिए कहा था.
इसी बीच सोमवार को पुणे की एक अदालत ने सिया और चेतन की पुलिस हिरासत 3 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी. दोनों आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. जांच अधिकारियों ने सिया के परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं.
पुलिस के मुताबिक, सिया और केतन की सगाई 19 फरवरी 2026 को हुई थी. दोनों की शादी इसी साल के अंत में होनी थी. लेकिन जांच में सामने आया है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी. पुलिस का दावा है कि सिया अक्टूबर 2025 से चेतन के साथ रिश्ते में थी.
जांचकर्ताओं के अनुसार, सिया 31 मई और 14 जून को केतन को लोहागढ़ किले पर लेकर गई थी. इसके बाद 18 जून को वह फिर केतन को किले पर ले गई. पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान सिया और चेतन ने मिलकर केतन को चट्टान से धक्का दे दिया.
ये भी पढ़ें- बर्थडे पर बधाई, साथ में सियासी सगाई! राहुल गांधी ने अखिलेश को PDA का दिया वादा, यूपी में 2027 का एजेंडा सेट
पुलिस ने यह भी बताया कि सिया ने 4 जून को भी केतन को लोहागढ़ किले पर आने के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन केतन के परिवार के विरोध के बाद वह यात्रा रद्द कर दी गई थी. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…