बिहार के सबसे चर्चित ‘खान सर बनाम ज्ञान बिंदु’ कोचिंग विवाद में अब तक का सबसे सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला आधिकारिक खुलासा (Khan Sir Controversy new update) हुआ है. खुद को पीड़ित बताकर विरोधी कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को जेल भिजवाने वाले ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर अब खुद अपने ही बुने कानूनी जाल में बुरी तरह फंस चुके हैं.
दरअसल कदमकुआं थाने में दर्ज एफआईआर (FIR) की कॉपी और पुलिस पूछताछ में खान सर के निजी बॉडीगार्ड्स ने जो कबूलनामा किया है, उसने खान सर को सीधे मुख्य आरोपी की कतार में ला खड़ा किया है. एफआईआर के मुताबिक, कोचिंग कैंपस में गोलियां किसी आत्मरक्षा में नहीं बल्कि खुद खान सर के सीधे आदेश पर चलाई गई थीं.
कदमकुआं थाने के पुलिस अधिकारी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, घटना वाली रात जब ज्ञान बिंदु कोचिंग के समर्थक बाहर हंगामा कर रहे थे, तभी खुद खान सर उर्फ फैजल खान मौके पर पहुंचे. एफआईआर की कॉपी में साफ दर्ज है कि खान सर ने उग्र भीड़ की तरफ इशारा करते हुए अपने सुरक्षाकर्मियों को ललकारा और कहा कि “खड़े क्या हो, गोली चलाओ!”
इस सीधे आदेश के बाद नोएडा की एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी से जुड़े उनके दो गार्ड्स-प्रदीप कुमार और तालेवर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफलों से दनादन हवाई फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे मुसल्लहपुर हाट इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई.
शुरुआत में खान सर ने मीडिया के सामने आकर दावा किया था कि उनकी कोचिंग पर एकतरफा हमला हुआ और गार्ड्स ने जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग की. लेकिन पुलिस के हाथ लगे वायरल वीडियो और अब एफआईआर के तथ्यों ने उनके इस ‘विक्टिम कार्ड’ की धज्जियां उड़ा दी हैं.
पुलिस ने नोएडा की एजेंसी के दोनों गार्ड्स को उनकी राइफलों और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और हथियारों को बैलिस्टिक जांच के लिए फॉरेंसिक लैब (FSL) भेज दिया है. पुलिस का साफ कहना है कि फायरिंग का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच खौफ का माहौल पैदा करना था.
ये भी पढ़ें: 17 की हुई टीम हिमंत: किसके लिए खाली हैं 2 सीट? 4 नए चेहरों को मौका
इस खुलासे(Khan Sir Controversy new update) के बाद पटना पुलिस के आला अधिकारियों और सीनियर आईपीएस अफसरों के बीच एक हाई-लेवल मीटिंग चल रही है. इनसाइड रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक का एकमात्र एजेंडा आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश की संगीन धाराओं में नामजद खान सर की गिरफ्तारी की रूपरेखा तैयार करना है.
कानूनी जानकारों का मानना है कि चूंकि बॉडीगार्ड्स ने ऑन-रिकॉर्ड बयान में गोली चलाने के लिए उकसाने का आरोप खान सर पर मढ़ दिया है, इसलिए फैजल खान की गिरफ्तारी अब महज कुछ घंटों की औपचारिकता बची है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…