देश

खान सर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- “मुझे जान का खतरा है…”, जानें क्या है पूरा विवाद

Khan Sir Controversy: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. चर्चित शिक्षक और ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के डायरेक्टर फैजल खान यानी खान सर एक नए विवाद में घिर गए हैं. उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का कहना है कि उसे कोचिंग संचालक से अपनी जान का भारी खतरा है और वह उसे कभी भी मरवा सकते हैं. इस मामले के सामने आने के बाद से प्रशासनिक गलियारों और सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक उत्तर प्रदेश की रहने वाली यह युवती साल 2016 में पढ़ाई के सिलसिले में पटना आई थी और खान सर के संस्थान से जुड़ी हुई थी. युवती का दावा है कि पढ़ाई के दौरान उसे कोचिंग संचालक से जुड़े कई अंदरूनी और गुप्त राज पता चल गए थे. इसी बात को लेकर दिसंबर 2017 से उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. युवती का आरोप है कि उसे फोन पर धमकी दी गई कि वह कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करे, वरना अंजाम बुरा होगा और उसे जान से मार दिया जाएगा.

पुलिस और थाने की कार्रवाई

पीरबहोर थाना पुलिस के अनुसार, इस मामले में पिछले शनिवार को एक आवेदन मिला था, जिसके बाद रविवार देर रात युवती खुद थाने पहुंच गई और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई. थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और युवती द्वारा बताए गए तथ्यों की सत्यता की जांच की जा रही है.

हालांकि पुलिस यह भी कह रही है कि मामला कुछ साल पुराना यानी दिसंबर 2017 से जुड़ा हुआ है और युवती द्वारा दिए गए पते और फोन नंबर पर संपर्क करने में कुछ शुरुआती मुश्किलें भी आई थीं, लेकिन अब पुलिस हर पहलू की गहराई से छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें- ‘देश की सेवा करूं या…., खुद को गोली मार लूंगा’, जम्मू-कश्मीर में तैनात देवरिया के जवान का वीडियो वायरल

खान सर की टीम का पक्ष

दूसरी ओर इस पूरे विवाद पर खान सर की करीबी टीम ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. टीम ने मीडिया को दिए अपने बयान में स्पष्ट किया है कि यह फैजल खान की बढ़ती लोकप्रियता और साफ-सुथरी छवि को धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश है.

टीम का तर्क है कि आने वाले दिनों में रक्षाबंधन के मौके पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने वाला है, जिसमें भारी संख्या में छात्राएं शामिल होने वाली हैं. ऐसे में इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगाकर माहौल खराब करने और छात्राओं को संस्थान से दूर रखने की कोशिश की जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

33 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

42 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

48 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

1 hour ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

1 hour ago