Khelo India Beach Games 2025: भारत सरकार की प्रतिष्ठित “खेलो इंडिया” पहल के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स (KIBG) 2025 का आयोजन 19 मई से 24 मई, 2025 तक दमन एवं दीव केंद्र शासित प्रदेश के खूबसूरत घोघला बीच, दीव पर होने जा रहा है. यह आयोजन न केवल भारत के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ रहा है, बल्कि इसे सफल बनाने में दमन एवं दीव प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
इस आयोजन की सफलता का श्रेय जाता है माननीय प्रशासक श्री प्रफुल के. पटेल को, जिनके सक्षम नेतृत्व और दूरदृष्टि के कारण दीव आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान बना रहा है.
खेलों का उद्घाटन समारोह 19 मई 2025 को घोघला बीच पर आयोजित किया गया, जिसमें कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही:
इन सभी विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक बना दिया.
इस वर्ष खेलो इंडिया बीच गेम्स में 1000 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं, जो छह पदक खेलों और दो डेमो खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. यह आयोजन एक टीम चैंपियनशिप फॉर्मेट में होगा, जहां प्रत्येक खिलाड़ी या टीम द्वारा जीते गए पदक उनके राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के कुल पदक तालिका में जोड़े जाएंगे.
इस आयोजन के लिए दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं. कुल 2391 प्रतिभागी व स्टाफ 17 से 25 मई तक दीव में रहेंगे, जिनके लिए प्रशासन ने निम्नलिखित व्यवस्थाएँ की हैं:
पिछले वर्ष 2024 में भी इसी स्थान पर एक बीच गेम्स आयोजन हुआ था, जिसमें मध्य प्रदेश ने चैंपियन बनकर जीत दर्ज की थी. इस बार के आयोजन को और भव्य रूप में प्रस्तुत कर, खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 को एक राष्ट्रीय पहचान दी जा रही है.
KIBG 2025 न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि यह भारत के युवाओं को नए अवसर, पहचान और प्रेरणा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. दीव प्रशासन और माननीय प्रशासक श्री प्रफुल के. पटेल जी के नेतृत्व में यह आयोजन देश के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष में बढ़ती भारत की ताकत: कैसे NavIC और ASAT तकनीक आधुनिक युद्ध में चौथी शक्ति बन रहे हैं?
-भारत एक्सप्रेस
Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…
Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…
लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…
Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…